{"_id":"618577043b20c3164175bb36","slug":"fir-on-rsi-of-lohaghat-lohaghat-news-hld4436473197","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत के आरोप में ईडाकोट पट्टी के पटवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत के आरोप में ईडाकोट पट्टी के पटवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
FIR on RSI of Lohaghat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। तहसील लोहाघाट के ईड़ाकोट, मंगोली के पटवारी पर जमीन संबंधी कागज बनाने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि लोहाघाट के एसडीएम कोर्ट के पास रहने वाले आशुतोष पुनेठा पुत्र राजेंद्र पुनेठा ने ईड़ाकोट, मंगोली के पटवारी कौशल पुनेठा पर उनकी जमीन के कागजात बनाने के एवज में उनसे 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। एसओ ने बताया कि बृहस्पतिवार रात एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर आरोपी पटवारी पर 13 ए (क) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मामले की जांच टनकपुर के सीओ अविनाश वर्मा को सौंप दी गई है। आशुतोष ने पटवारी कौशल पर जमीन के कागजात तैयार करने के लिए अगस्त में रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था, युवक ने फोन पर रिश्वत मांगने का आरोप टेप होने की भी बात कही थी।
विज्ञापन
वहीं पटवारी ने आशुतोष पर उनके पटवारी चौकी में आकर सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा उसके साथ मारपीट का आरोप लगाया था। दोनों ही पक्ष दिनभर एक-दूसरे पर कार्रवाई के लिए थाने में डटे रहे। उस दौरान दोनों में राजीनामा हो गया था।