फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   FIR against pickup driver in case of delivery boy's death in haldwani

हल्द्वानी: डिलीवरी बॉय की मौत के मामले में पिकअप चालक पर प्राथमिकी, 2 सिंतबर की देर रात हुआ था हादसा

Thu, 24 Sep 2026 08:44 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Thu, 24 Sep 2026 08:44 PM IST
सार

हल्द्वानी शहर के रामपुर रोड स्थित गन्ना सेंटर के पास मंगलवार रात हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
FIR against pickup driver in case of delivery boy's death in haldwani
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

हल्द्वानी शहर के रामपुर रोड स्थित गन्ना सेंटर के पास मंगलवार रात हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने वार्ड 17 निवासी आशीष सक्सेना की तहरीर पर बृहस्पतिवार को अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से उनके भाई रुचित सक्सेना की मौत हुई थी।

विज्ञापन

आशीष सक्सेना ने बताया कि उनका भाई रूचित सक्सेना एक ई-कॉमर्स कंपनी के लिए डिलीवरी बॉय का काम करता था। मंगलवार को वह रिश्तेदारी में गदरपुर अपनी रिश्तेदारी में गया था। रात को हल्द्वानी लौटते समय रामपुर रोड पर गन्ना सेंटर के पास पीछे से तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक पर टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल भाई को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने पिकअप चालक की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed