फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fine imposed on hotels, resorts and stone crushers

Nainital News: होटल-रिजॉर्ट और स्टोन क्रशरों पर लगाया जुर्माना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Fine imposed on hotels, resorts and stone crushers
हल्द्वानी। रामनगर और पिथौरागढ़ के 11 स्टोन क्रशर और चार होटल संचालकों पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने क्षतिपूर्ति जुर्माना लगाया है। पिछले माह इन सभी जगहों का टीम ने निरीक्षण किया था। होटलों का सीवरेज सैंपल टेस्ट में फेल हुआ था वहीं स्टोन क्रशरों में मानकों का पालन नहीं हो रहा था। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने पिछले माह रामनगर क्षेत्र के चार होटल और रिजॉर्ट का निरीक्षण किया था। इसमें गंदगी और सीवरेज की शिकायतें मिली थी। पीसीबी की टीम ने होटलों और रिजॉर्ट के सीवरेज के सैंपल लिए और जांच के लिए भेजा। रामनगर के ही चार स्टोन क्रशरों की भी जांच हुई और नियमों का पालन करने के कारण इन्हें नोटिस दिया गया। इसी प्रकार पिथौरागढ़ के सात स्टोन क्रशरों के खिलाफ भी कार्रवाई हुई। 15 प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए क्षेत्रीय अधिकारी पीसीबी ने मुख्यालय को रिपोर्ट भेज दी थी। बुधवार को वहां से क्षतिपूर्ति का आदेश जारी किया गया।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed