फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Financial crisis looms over horse handlers and shopkeepers

Nainital News: घोड़ा संचालकों और दुकानदारों पर छाया आर्थिक संकट

Tue, 13 Aug 2024 03:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 13 Aug 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Financial crisis looms over horse handlers and shopkeepers
नैनीताल। टिफिनटॉप क्षेत्र में भूस्खलन में ढही डोरोथी सीट के बाद वहां आम लोगों और पर्यटकों की आवाजाही रोक दी गई है। इससे वहां के दुकान संचालकों और घोड़ा चालकों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। टिफिन टॉप क्षेत्र में दुकान चलाने वाले दिनेश सूंठा, विमल सूंठा आदि ने बताया कि जब से यहां पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगी है उनकी कमाई ही बंद हो गई है।
विज्ञापन

इसी तरह घोड़ा संचालक मो. उमर ने बताया कि घुड़सवारी बंद होने से घोड़े के चारे का खर्चा निकालना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि डोरोथी सीट में आवाजाही पर रोक लगा दी जाए लेकिन अन्य क्षेत्र में आवाजाही शुरू कराई जाए ताकि वे लोग अपना रोजगार कर सकें।
विज्ञापन

इधर एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र में आवाजाही बंद की गई है। विशेषज्ञों की टीम क्षेत्र का निरीक्षण कर रही है। निरीक्षण पूरा होने तक क्षेत्र में लाेगों की आवाजाही बंद रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed