सात साल से लगातार रामनगर आ रहे थे इरफान खान, कॉर्बेट पार्क से था लगाव, रह गई एक निशानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म अभिनेता इरफान खान के निधन से रामनगर क्षेत्र में भी शोक की लहर है। इरफान प्रकृति प्रेमी थे। कॉर्बेट पार्क में वह 2016 में सपरिवार आए थे। स्वालदे स्थित आनंद रिजॉर्ट में वह सात साल से लगातार आ रहे थे। रिजॉर्ट स्वामी कमलनयन त्रिपाठी ने बताया कि वह हर साल अपनी पत्नी सुतापा सिकदर, बेटे बाबिल व अयान खान के साथ आते थे और यहां रहते थे।
इरफान की अब रिजॉर्ट में एक निशानी रह गई
2013 में नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद वह दिल्ली से सीधे रिजॉर्ट आए थे। वह पिछले डेढ़ साल से बीमारी के कारण रिजॉर्ट नहीं आ पा रहे थे।
त्रिपाठी ने बताया कि तीन दिन पहले फोन पर उनसे बात हुई थी। उन्होंने बताया कि इरफान की अब रिजॉर्ट में एक निशानी रह गई है जो एक कचनार का पेड़ है। यह पेड़ उन्होंने नेशनल अवॉर्ड मिलने पर लगाया था।