{"_id":"17f991e0e0f9c0f70e394c7c3b7a9f6f","slug":"featured-in-mandi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खानापूर्ति के लिए तीन ठेली वालों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खानापूर्ति के लिए तीन ठेली वालों का चालान
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Mon, 30 Mar 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन ने रविवार को बरेली रोड स्थित थोक मंडी में छापामारी कर पालीथिन का धरपकड़ अभियान चलाया। प्रशासन की टीम देखकर मंडी में फड़ एवं ठेली वाले भाग खड़े हुए। प्रशासन ने खानापूर्ति करते हुए तीन ठेली चालकों से करीब तीन किलो पालीथिन जब्त कर प्रति पालीथिन पांच सौ रुपए के हिसाब से 75 हजार का जुर्माना ठोक दिया। हालांकि, जुर्माना वसूला नहीं गया।
विज्ञापन
हल्द्वानी मंडी पालीथिन का सबसे बड़ा गढ़ है। यहां फड़ एवं ठेलियों में पालीथिन इस्तेमाल होती है। कई गोदामों में भी पालीथिन रखी जाती है। एसडीएम पंकज उपाध्याय ने रविवार को नगर निगम कर अधीक्षक बृजेंद्र चौहान के साथ मंडी में छापा मारा। छापा दोपहर में उस वक्त मारा गया जब मंडी में कारोबार पूरी तरह बंद हो जाता है। पुलिस बल के साथ प्रशासनिक टीम को देख फड़ एवं ठेली वाले भाग गए। इस बीच एक व्यापारी की बहस भी हुई।
विज्ञापन
प्रशासन ने खानापूर्ति करने के लिए तीन ठेली वालों से पालीथिन जब्त कर 75 हजार का जुर्माना लगा दिया। ठेली वालों पर जुर्माना लगाए जाने से कुछ लोगों ने प्रशासनिक कार्रवाई की खिल्ली तक उड़ाई। प्रशासन पर आरोप लगाया कि पालीथिन का बड़ा कारोबार करने वालों को पकड़ने के बजाए ठेली वालों का चालान किया गया। ठेली वाले अस्थायी तौर पर मंडी में कारोबार करते हैं। चालान की कार्रवाई के बाद वे मंडी छोड़कर दूसरी जगह चले जाएंगे। प्रशासन उन्हें नहीं ढूंढ सकता है।
विज्ञापन