फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Father-son betrayed BJP and public: Dinesh Arya

पिता-पुत्र ने भाजपाइयों और जनता को दिया धोखा : दिनेश आर्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Father-son betrayed BJP and public: Dinesh Arya
नैनीताल। मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी दिनेश आर्य ने कहा कि यशपाल आर्य और संजीव आर्य को भाजपा में लूटखसोट का मौका नहीं मिला तो उन्होंने पार्टी छोड़ दी। कहा कि पिता-पुत्र को चुनाव जिताने में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एड़ी चोटी का जोर लगाया था लेकिन दोनों ने भाजपा कार्यकर्ताओं व जनता के साथ धोखा किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को आर्य नैनीताल क्लब में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिता-पुत्र को कांग्रेस में भ्रष्टाचार का पूरा मौका मिलेगा। इसलिए उन्होंने दोबारा कांग्रेस का दामन थामा है। कहा कि बीते चुनाव में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए यशपाल और संजीव को पार्टी ने पूरा सम्मान व सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में भ्रष्टाचार है। उनकी जगह वहीं सही है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। यशपाल आर्य और संजीव आर्य के पार्टी छोड़कर जाने से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिली है। जो भाजपा का असली कार्यकर्ता है वह पार्टी कभी नहीं छोड़ सकता। कहा कि यदि पार्टी ने टिकट दिया तो इस बार नैनीताल सीट से वह चुनाव मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन

विधायक संजीव आर्य की पहचान उनके पिता यशपाल आर्य तक ही सीमित थी। आज भी जनता संजीव आर्य को उनके पिता के नाम से जानती है। ऐसे में इस विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी मतों से उनको धूल चटाएगी। इस दौरान भानु पंत, पंकज राठौर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed