फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Father and son involved in thefts caught

चोरियों में शामिल पिता-बेटे पकड़े

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 02:22 PM IST
विज्ञापन
Father and son involved in thefts caught
रामनगर में चोरी की वारदातों को अंजाम देते वाले पिता-पुत्रों से बरामद चोरी किया गया सामान। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर और पीरूमदारा क्षेत्र में हुई छह चोरी की घटनाओं में शामिल पिता समेत दो पुत्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से चोरी का माल पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपी चोरी का माल यूपी के चंदौसी में बेचते थे।
विज्ञापन

बुधवार को सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि 31 अगस्त को बसई में दीपा नेगी के घर से चोर जेवर और नकदी ले गए थे। नौ सितंबर को पीरूमदारा के मानसरोवर कॉलोनी में मान सिंह के घर से टीवी चोरी हो गई थी। तीन सितंबर को पीरूमदारा के ही बेनी विहार में राजेंद्र कुमार के मकान से टीवी और सिलिंडर चोरी हो गया था। एक सितंबर को कॉर्बेट नगर के नदीम के मकान से चोर जेवर, नकदी और सिलिंडर ले गए थे। इनके अलावा सात अगस्त को बेड़ाझाल में प्रदीप खाती के मकान और और 28 अगस्त को राजीव चंद्रा के घर में भी चोरों ने वारदात की। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं की जांच में पुलिस टीमें जुट गई। पीरूमदारा चौकी प्रभारी भगवान सिंह मेहर, एसआई दिलीप कुमार और सिपाही मनमोहन सिंह ने तेलीपुरा नई बस्ती से आरोपी पिता और उसके दो पुत्रों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी मुरादाबाद निवासी
सीओ ने बताया कि महिपाल निवासी ग्राम बलदेवपुरी कठघर मुरादाबाद हाल निवासी नईम पॉल्ट्री फार्म तेलीपुरा नई बस्ती रामनगर, कौशल सिंह, कोमल पुत्रगण महिपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि महिपाल का साला शंभू निवासी बैरीखेड़ा बनियाठेर चंदौसी जिला संभल और चोरी का सामान खरीदने वाले नीरज रस्तौगी निवासी जारई रोड चंदौली जिला संभल की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इनके पास से 36 हजार रुपये, तीन सिलिंडर, तीन एलईटी टीवी, एक गगरी, एक वाहन और अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे देते थे चोरी की घटना को अंजाम
सीओ ने बताया कि महिपाल सिंह मजदूरी का काम ढूंढने के बहाने से साइकिल से पीरूमदारा और रामनगर क्षेत्र में रैकी करता था। इसके बाद यह चोरी के लिए घर, दुकानों को चिह्नित कर लेता था और रात में बेटों के साथ ताला तोड़कर वारदात को अंजाम देता था। इसके बाद चोरी का सामान वाहन में भरकर चंदौसी जिला संभल यूपी में अपने साले शंभू के पास ले जाता था। यहां पर शंभू व्यापारी नीरज रस्तौगी को सामान बेचे देता था। बताया कि अब तक तीनों चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed