फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   farmer and a cow dead after A stone fell from a hill in nainital

Uttarakhand: पहाड़ी से पत्थर और गाय किसान के ऊपर गिरे, दोनों की मौत; मंत्री ने मुआवजे के दिए निर्देश

Fri, 03 Jul 2026 09:54 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Fri, 03 Jul 2026 09:54 PM IST
सार

ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत टीमर में शुक्रवार शाम को पहाड़ी पर चारा चरते समय गाय पर पत्थर गिरने से वह अनियंत्रित होकर नीचे खेत में चारा काट रहे किसान पर जा गिरी, जिससे किसान और गाय दोनों की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
farmer and a cow dead after A stone fell from a hill in nainital
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 

विज्ञापन

ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत टीमर में शुक्रवार की शाम छह बजे पहाड़ी पर चारा चरते समय एक गाय पर पत्थर गिरने से गाय अनियंत्रित होकर नीचे खेत में मवेशियों के लिए चारा काट रहे किसान के ऊपर जा गिरी। इससे किसान और गाय दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना एसडीएम अनुराग आर्या और कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा को दी। मंत्री कैड़ा ने डीएम ललित मोहन रयाल को मृतक का पोस्टमार्टम कराने के साथ पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता जगत सिंह बोहरा, ग्राम प्रधान पवन कुमार और पूर्व प्रधान पान सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम संतोष राम (50) पुत्र शेरी राम खेत में मवेशियों के लिए चारा काट रहे थे। उन्होंने बताया कि संतोष जिस जगह चारा काट रहे थे, उसकी पहाड़ी पर गाय भी चारा चर रही थी। उन्होंने बताया तभी एक गाय पर पत्थर गिरा तो गाय और पत्थर सीधे खेत में संतोष के ऊपर जा गिरे। इससे संतोष और गाय दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि संतोष की पत्नी का पूर्व में ही निधन हो चुका है और वह अपने भाई के साथ रहकर खेतीबाड़ी करते थे। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री कैड़ा और एसडीएम अनुराग आर्या से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन


एसडीएम आर्या ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल पाएगा। साथ ही रिपोर्ट के बाद पीड़ित परिवार को मानकों के तहत मुआवजा दिलाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed