फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fanaticism is not right in any religion.

Nainital News: किसी भी धर्म में कट्टरता ठीक नहीं

Tue, 25 Aug 2026 02:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 25 Aug 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Fanaticism is not right in any religion.
हल्द्वानी। 90 के दशक की चर्चित अभिनेत्री और जान तेरे नाम फेम फरहीन प्रभाकर ने अपनी निजी जिंदगी, धर्म और फिल्मी लाइफ को लेकर बेबाक बात रखी। हल्द्वानी पहुंची फरहीन ने कहा इस्लाम नफरत नहीं सिखाता है लेकिन कट्टरता किसी भी धर्म में हो, ठीक नहीं है। समाज को धर्म के नाम पर बांटने के बजाय एक-दूसरे के साथ मिलकर आगे बढ़ना चाहिए। मैंने हिंदू से शादी की और मेरी जिंदगी बहुत अच्छी चल रही है। पहले और आज के बॉलीवुड को लेकर बेबाक राय रखते हुए उन्होंने कहा कि 90 के दशक का फिल्मी दौर आज के दौर से कहीं बेहतर था। उस समय कलाकारों में अपने काम को लेकर गंभीरता और समर्पण होता था। आज चीप पब्लिसिटी का जमाना है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया और प्रचार के दौर में लोकप्रियता और अभिनय के बीच का फर्क कम होता जा रहा है।

बिग बॉस का ऑफर स्वीकार नहीं किया
सामाजिक कार्यकर्ता नीरज जोशी के आवास पर हुई वार्ता में फरहीन ने साफ कहा कि अब वह फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं। हाल में उन्हें बिग बॉस का ऑफर भी मिला था लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। अब कुछ दिन वह नौकुचियाताल में अपने घर में रहेंगी।
विज्ञापन

--
बेटियों की पढ़ाई और नशे के खिलाफ करेंगी काम
फरहीन ने कहा कि समाज की सबसे बड़ी जरूरत शिक्षा है। बेटियों को पढ़ाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज में भी अभी शिक्षा को लेकर काफी काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पुराने दौर में स्टारडम के साथ जिम्मेदारी और सम्मान भी जुड़ा था। उन्होंने कहा आज जेन-जी का जमाना है। उन्हें समाज और देश के लिए अच्छा हो, वही करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed