{"_id":"699a21c63fb4e10f50081354","slug":"fagotsav-starts-tomorrow-two-quintals-of-herbal-colours-will-be-flown-in-the-holi-procession-nainital-news-c-238-1-ntl1001-122948-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: फागोत्सव कल से, होली जुलूस में उड़ेगा दो क्विंटल हर्बल रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: फागोत्सव कल से, होली जुलूस में उड़ेगा दो क्विंटल हर्बल रंग
Sun, 22 Feb 2026 02:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। राम सेवक सभा की ओर से इस वर्ष 30 वां फागोत्सव आयोजित किया जाएगा। 23 फरवरी को महोत्सव का आगाज होगा, जबकि चार मार्च को छलड़ी के दिन इसका समापन होगा। इस दौरान होली जुलूस, महिला होली, स्वांग परंपरा समेत विभिन्न आयोजन होंगे। दो मार्च को होली जुलूस में लगभग डेढ़ से दो कुंतल हर्बल अबीर गुलाल उड़ाया जाएगा।
राम सेवक सभा भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में महासचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि 23 फरवरी को तल्लीताल धर्मशाला से होली जुलूस निकाला जाएगा। जो तल्लीताल बाजार, मॉल रोड होते हुए सभा भवन पहुंचेगा। इसमें महिलाएं, बच्चे व संस्कृति कर्मी व अन्य रहेंगे। इस वर्ष होने वाली महिला होली में 24 टीमें भाग ले रही हैं। 23 फरवरी को बाहर से आने वाले होली दलों की जबकि 24 को शहर के होली दलों की प्रस्तुति होगी। 25 को महिला होली बैठक होगी। इसमें 30 महिला होल्यारों को सम्मानित किया जाएगा।
28 फरवरी को राम सेवक सभा के बाल कलाकारों की ओर से राधा-कृष्ण होली की जाएगी। सभा प्रांगण के अलावा तल्लीताल तथा मल्लीताल चाट पार्क में भी प्रस्तुति होगी। 28 को पुरुष बैठ होली भी होगी, जिसमें दस होल्यारों को सम्मानित किया जाएगा। दो मार्च को भव्य होली जुलूस निकाला जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष मनोज साह, मुकेश जोशी, राजेंद्र लाल साह, ललित साह, प्रो. ललित तिवारी, मोहित साह, विमल चौधरी, अशोक साह आदि रहे।
विज्ञापन
..
फोटोग्राफी प्रतियोगिता भी होगी
-फोटोग्राफी प्रतियोगिता के आयोजक हिमांशु जोशी ने बताया कि महोत्सव के दौरान फोटोग्राफी प्रतियोगिता भी होगी। महोत्सव की चार फोटो छह मार्च कर जमा करनी होंगी। पंजीकरण शुल्क 200 रुपये रखा गया है। विजेताओं को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के रूप में 7500, 5000, 3500 की धनराशि दी जाएगी। एक-एक हजार रुपये के चार सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे।