फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fad Carts will not be set up in pant park without verification

बिना पुलिस सत्यापन के पंतपार्क में नहीं लगेंगी दुकाने, निर्देश नहीं माने तो होगी कारवाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Fad  Carts will not be set up in pant park without verification
नैनीताल। एससपी के निर्देश पर नैनीताल में पुलिस सक्रिया हो गई है। पुलिस ने सत्यापन नहीं होेने पर दो लोगों का 10-10 हजार रुपये का चालान किया है। पुलिस ने साफ कहा है कि पंत पार्क में भी बिना सत्यापन कारोबार नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन

एसओ रोहिताश सागर ने बताया कि सत्यापन अभियान के दौरान तल्लीताल बूचड़खाना क्षेत्र में सत्यापन नहीं किए जाने पर मकान मालिक अब्दुल और कबाड़ कारोबारी असगर का पुलिस एक्ट में 10-10 हजार रुपये का चालान किया है। पुलिस ने पंत पार्क का निरीक्षण कर फड़ कारोबारियों को पुलिस सत्यापन करने के निर्देश दे दिए हैं। कहा है कि बिना पुलिस सत्यापन के किसी व्यक्ति को पंत पार्क में दुकानें नहीं लगाने दी जाएंगी। बीते दिनों बैठक में एसएसपी पंकज भट्ट ने पुलिस को दुकान लगाने वालों का सत्यापन करने के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को सीओ संदीप नेगी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने पंत पार्क का निरीक्षण कर फड़ कारोबारियों से पुलिस सत्यापन दिखाने को कहा। कई फड़ कारोबारियों के पास सत्यापन के कागज नहीं पाए गए। सीओ ने कोतवाल को निर्देश दिए कि शुक्रवार से बिना पुलिस सत्यापन के किसी फड़ कारोबारी को फड़ नहीं लगाने दिए जाएं। यदि कोई व्यक्ति बिना सत्यापन के फड़ लगाता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कोतवाल प्रीतम सिंह, एसआई हरीश और शाहिद अली मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed