फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Examination of two teachers on duty Nokjonk

परीक्षा ड्यूटी को लेकर दो प्राध्यापकों में नोकझोंक

Sun, 03 May 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Sun, 03 May 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
 एमबीपीजी कालेज में इस बार मुख्य परीक्षाओं के दौरान छात्रों का तो अब तक कोई विवाद नहीं हुआ। मगर शनिवार को परीक्षा ड्यूटी को लेकर दो एसोसिएट प्रोफेसरों के बीच ही विवाद हो गया, उनके बीच जमकर नोकझोंक हुई। किसी तरह दोनों को परीक्षा कंट्रोल रूम में तैनात दूसरे साथियों ने समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन


एमबी कालेज में इस समय कुविवि की मुख्य परीक्षाएं चल रही हैं। कुछ एसोसिएट प्रोफेसर (प्राध्यापक) अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर परीक्षा में ड्यूटी ही नहीं करते। इसी को लेकर कई बार विवाद होता रहा है। प्राचार्य डा. बीसी मेलकानी ने कभी ड्यूटी नहीं करने वाले कई एसोसिएट एवं असिस्टेंट प्रोफेसरों को भी परीक्षा ड्यूटी में लगाया है। शनिवार को द्वितीय पाली में परीक्षा शुरू होने के बाद परीक्षा कंट्रोल रूम में कुछ प्राध्यापक काम कर रहे थे, तभी वहां पहुंचे एक एसोसिएट प्रोफेसर से परीक्षा कक्ष में पहले से बैठे एसोसिएट प्रोफेसर के बीच ड्यूटी को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


परीक्षा कक्ष में बैठे प्रोफेसर का आरोप था कि वह खुद परीक्षा में सही से ड्यूटी करने के बजाय उनके काम की जासूसी करने में लगे हैं, जबकि दूसरे प्रोफेसर उनकी परीक्षा कक्ष में ड्यूटी लगाने से खिन्न थे। काफी देर तक दोनों के बीच नोकझोंक होती रही, बाद में दूसरे प्राध्यापकों ने उन्हें शांत किया। प्राचार्य डा. मेलकानी का कहना है कि उन्हें इस बारे में किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed