{"_id":"60f323368ebc3e72ea6b61f0","slug":"evolution-of-board-exams-in-kumaun-haldwani-news-hld4315359139","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बोर्ड परीक्षाफल निर्माण में बरतें पूर्ण गोपनीयता: जौनसारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बोर्ड परीक्षाफल निर्माण में बरतें पूर्ण गोपनीयता: जौनसारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण निदेशक सीमा जौनसारी ने विकासखंड भिकियासैंण और सल्ट के स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने बोर्ड परीक्षाफल निर्माण का निरीक्षण किया। शिक्षकों को परीक्षाफल निर्माण में गोपनीयता का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल परिसरों में पौधरोपण भी किया।
उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाफल निर्माण प्रक्रिया की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाफल निर्माण में निर्धारित नियमों का पूरी तरह पालन कर गोपनीयता बरतें। किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाए। परीक्षाफल निर्माण संबंधी सभी अभिलेख स्कूल अपने पास सुरक्षित रखें।
उन्होंने स्कूलों के अभिलेखों को भी देखा। निदेशक ने आनंदम, मिशन कोशिश, ग्रीष्मकालीन शिविर, मिशन हौसला, पीएमई विद्या और प्रवेशोत्सव पर कराए गए कार्यों का निरीक्षण किया। कहा कि भिकियासैण और सल्ट ब्लॉक के दुर्गम स्कूल भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में ग्रीष्मकालीन शिविर में भिकियासैंण और सल्ट विकासखंड के बच्चों ने लगन से प्रतिभाग किया है, जो कि प्रभावी सिद्ध होगा।
विज्ञापन
आगे भी छात्र हित में ऐसे कार्यक्रम चलाए जाएंगे। बाद में निदेशक ने एसडीएम राहुल शाह से भी भेंट की। निदेशक ने बीईओ हिमांशु नौगाई और कृषि विज्ञान इंटर कॉलेज चनोली की प्रधानाचार्य भावना पाठक के प्रयासों की भी सराहना की। इस मौके पर दिलीप नायर, एससीईआरटी के मोहन बिष्ट, प्रधानाचार्य भावना पाठक, तिलक जोशी, कौस्तुभानंद लोहनी, गुसाई राम आर्य, नवीन सोराड़ी, मीता बोस आदि रहे।