फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Every month 125 people need blood transfusion due to illness

Nainital News: हर महीने बीमारी से सवा सौ लोगों को खून चढ़ाने की पड़ती जरूरत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Every month 125 people need blood transfusion due to illness
हल्द्वानी। थैलेसीमिया रोग से पीड़ित को हर महीने और कुछ को दो बार रक्त चढ़ाने की मजबूरी से गुजरना पड़ता है। बेस अस्पताल में करीब 120 थैलेसीमिया रोग पीड़ित रक्त की जरूरत के लिए पहुंचते हैं। इसी तरह करीब 25 लोग मेडिकल कालेज के सुशीला तिवारी अस्पताल के रक्त बैंक में पहुंचते हैं।
विज्ञापन

डॉक्टरों के अनुसार थैलेसीमिया एक रक्त संबंधी आनुवांशिक बीमारी है जो माता-पिता के माध्यम से बच्चे में पहुंचती है। चिकित्सकों के अनुसार थैलेसीमिया पीड़ित व्यक्ति के रक्त में हीमोग्लोबीन नहीं बनता है। इससे कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसमें संबंधित मरीज का शारीरिक विकास भी प्रभावित होता है। जीवन रक्षा के लिए हर महीने खून चढ़ाने की जरूरत पड़ती है। बेस अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. उषा भट्ट कहती हैं कि उनके यहां 120 थैलेसीमिया पीड़ित जुड़े हैं। इसमें कई को महीने में दो बार भी हीमोग्लोबीन कम होने की स्थिति में खून चढ़ाने की नौबत आती है। बेस अस्पताल से प्रत्येक माह 150 यूनिट तक ब्लड थैलेसीमिया पीड़ित को दिया जाता है। सुशीला तिवारी अस्पताल की ब्लड बैंक की डॉ. तनुजा कहती हैं कि उनके यहां हर महीने 25 यूनिट ब्लड थैलेसीमिया रोगियों को दिया जाता है। थैलेसीमिया रोगियों का हीमोग्लोबीन नहीं बनता है, इससे उन्हें कई शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


निशुल्क खून देने का है नियम्र हल्द्वानी। बेस अस्पताल की ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. उषा भट्ट कहती हैं कि थैलेसीमिया पीड़ित को रक्त उपलब्ध कराने के लिए कई व्यवस्थाएं हैं। इसमें पीड़ित व्यक्ति को डोनर लाने की जरूरत नहीं होती है। इसके अलावा कोई भी राशि नहीं ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed