{"_id":"5fd7c4d98ebc3e40f95c08e7","slug":"environmentalist-professor-ajay-rawat-awarded-third-dr-rs-tolia-nainital-news-hld4073720106","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरणविद प्रोफेसर अजय रावत को तृतीय डॉ. आरएस टोलिया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरणविद प्रोफेसर अजय रावत को तृतीय डॉ. आरएस टोलिया सम्मान
विज्ञापन
प्रो. अजय रावत।
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। नवें सस्टेनेबल माउंटेन डेवलपमेंट समिट के अवसर पर पर्यावरणविद और इतिहासवेत्ता प्रोफेसर अजय रावत को तृतीय डॉ. आरएस टोलिया सम्मान 2020 से नवाजा गया है। इंटीग्रेटेड माउंटेन इनिशिएटिव्स की ओर से ऑनलाइन कार्यक्रम से उन्हें यह पुरस्कार दिया गया।
आयोजकों ने बताया कि प्रो. अजय रावत को चयन समिति ने यह सम्मान उनके द्वारा अकादमिक, सामाजिक कार्यों, पर्यावरण संरक्षण और पर्यावरण संचेतना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए दिया गया है। साथ ही विशेष रूप से वानिकी के इतिहास में महत्वपूर्ण शोध करने, गौला नदी के ऊपरी कैचमेंट क्षेत्र में अवैध खनन रोकने, चंपावत जिले के संरक्षित वन में अतिक्रमण हटवाने, 10 झीलों को विधिक प्रयासों द्वारा संरक्षित करने, नैनीताल झील के नाव चालकों की आजीविका में सुधार समेत पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता के लिए दिया गया।
प्रो. अजय रावत को एक लाख सम्मान राशि तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। पुरस्कार की घोषणा करते हुए सुशील रमोला ने कहा कि डॉ. आरएस टोलिया सम्मान वर्ष 2017 से प्रदान किया जा रहा है और यह सम्मान हिमालयी क्षेत्रों के लिए निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ काम करने के लिए दिया जाता है। उन्होंने बताया कि इस पुरस्कार की चयन समिति में फोर्ड फाउंडेशन की पूर्व अध्यक्ष रश्मि गोस्वामी, डेविड मोरगन इसीमोड, ऑल इंडिया डिजास्टर मिटिगेशन इंस्टीट्यूट, अहमदाबाद के निदेशक मिहिर भट्ट शामिल थे। इस मौके पर वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के पूर्व निदेशक तथा लद्दाख प्लानिंग बोर्ड के सदस्य डॉ. जीएस रावत, यूकोस्ट के महानिदेशक डॉ. राजेंद्र डोभाल, इंडियन माउंटेन इनीशिएटिव्स के पूर्व अध्यक्ष सुशील रमोला, पीडी राय आदि रहे।