{"_id":"1bfebc0fc2e6d8b35cfbfe10b9d282b8","slug":"environmental-concern-around-the-globe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण विश्व भर में चिंता का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण विश्व भर में चिंता का सबब
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Sun, 03 Jan 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज के दौर में पर्यावरण विश्व भर में चिंता का सबब बना हुआ है। ऐसे में भारतीय वन सेवा में जाकर युवा पीढ़ी इस चुनौती का सामना करने के साथ ही जिम्मेदारी से देश सेवा कर सकती है। यह बात कॉर्बेट पार्क के उपनिदेशक डॉ. साकेत बडोला ने हमारा उत्तराखंड मंच की ओर से आयोजित कॅरियर जागरूकता अभियान का शुभारंभ करते हुए कही।
विज्ञापन
हम संस्था द्वारा आयोजित अभियान के पहले सत्र में विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आईएफएस परीक्षा की तैयारी को लेकर पार्क उपनिदेशक डॉ. साकेत बडोला ने मार्गदर्शन दिया। उन्होंने अखिल भारतीय सेवाओं की तैयारी के बारे में विस्तार से बताते हुए छात्रों को उपयोगी टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वनों व वन्य जीवों का धनी प्रदेश है।
विज्ञापन
उसी अनुपात में यहां से युवाओं को आईएफएस की परीक्षा में चयनित होने का लक्ष्य बनाना होगा। इससे पहले उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गणेश रावत ने कहा कि यहां के युवा प्रतिभा होने के बावजूद सही मार्गदर्शन के अभाव में पीछे रह जाते हैं। ऐसे में अपने-अपने क्षेत्रों के अनुभवी लोगों के विचारों एवं सलाह से छात्र पूरा लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन हम के संयोजक यशपाल रावत एवं अध्यक्षता रूपेश कन्नौजिया ने की। उन्होंने कहा कि कॅरियर जागरूकता अभियान के तहत अलग-अलग वर्ग के विद्यार्थियों के लिए ऐसे कार्यक्रम हर माह आयोजित किये जायेंगे और इसके समापन पर विशाल करियर मेला लगाया जायेगा। इस मौके पर संजय मेहता, राकेश रावत, जीशान, सुरभि महेश्वरी, पूनम नेगी, प्रियंका बहुगुणा, निर्मला पंत समेत अनेक छात्र छात्राएं उपस्थित थे ।