फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Entire seats of RTE could not be filled, 16 thousand are still vacant

नहीं भर पाईं आरटीई की पूरी सीटें, 16 हजार अभी खाली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Entire seats of RTE could not be filled, 16 thousand are still vacant
हल्द्वानी। आरटीई के तहत सत्र 2022-23 के लिए 33672 सीटें आरक्षित हैं। लॉटरी के आधार पर बच्चों का चयन कर लिया गया है, लेकिन अब भी प्रदेश में 16010 सीटें रिक्त हैं। वंचित आवेदकों को एक और मौका मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले में आरटीई के तहत सत्र 2022-23 में लॉटरी सिस्टम से 1961 बच्चों का चयन हुआ है। चयनित बच्चों को पहली कक्षा में विभिन्न प्राइवेट स्कूलों में शीघ्र ही प्रवेश मिलेेगा। जिले में आरटीई के लिए 3131 सीटें आरक्षित हैं। इसके लिए 2666 बच्चों ने आवेदन किया था। इनमें से 2227 आवेदन सही पाए गए। आरक्षित सीटों के सापेक्ष अब भी 1170 सीटों पर चयन होना बाकी है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में 1577 सीटों के सापेक्ष 789, बागेश्वर में 636 में से 213, चमोली में 670 में से 191, चंपावत में 577 में से 410, देहरादून में 5578 में से 4364, हरिद्वार में 7405 में से 2269, पौड़ी में 1742 में से 501, पिथौरागढ़ में 1417 में से 598, रुद्रप्रयाग में 607 में से 82, टिहरी में 1388 में से 231, ऊधमसिंह नगर में 8117 में से 5404, उत्तरकाशी में 767 में से 367 बच्चे चयनित हुए हैं। सभी जिलों में आरक्षित सीटों के सापेक्ष सीटें रिक्त हैं। हालांकि आवेदनों के मुताबिक बच्चों का चयन हुआ है, लेकिन सीटें खाली होने के चलते इसमें एक बार फिर मौका दिए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीईओ केएस रावत ने बताया कि आरक्षित सीटों के सापेक्ष पूरे प्रवेश नहीं हुए हैं। शासन स्तर पर ही इसमें आगे कोई फैसला लिया जा सकता है। फिलहाल जिन बच्चों का चयन हुआ है, उनके प्रवेश की प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed