{"_id":"614112108ebc3e61d730eab3","slug":"employees-furious-over-non-payment-of-salary-halduchod-news-hld437975335","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन नहीं मिलने पर भड़के कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन नहीं मिलने पर भड़के कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दूचौड़/लालकुआं (नैनीताल)। राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था सद्भाव इंजी लिमिटेड कंपनी के कर्मचारियों ने मंगलवार को वेतन के लिए धरना प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि जब वेतन मांगा जाता है तो उन्हें तबादला करने की धमकी दी जा रही है।
सद्भाव इंजी लिमिटेड कंपनी रामपुर से काठगोदाम तक राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कर रही है। कार्यदायी संस्था की ओर से अपने ही मोटाहल्दूू प्लांट में तैनात करीब 100 कर्मचारियों को पिछले पांच माह से वेतन नहीं दिया गया है। वेतन नहीं मिलने से भड़के कर्मचारियों ने कंपनी के गेट पर विरोध धरना प्रदर्शन किया।
वक्ताओं ने कहा कि कंपनी ने रामपुर प्लांट के कर्मचारियों को दो माह का वेतन दे दिया, जबकि मोटाहल्दू के कर्मचारियों को पांच माह का वेतन नहीं दिया जा रहा। धरना प्रदर्शन के चलते हाईवे पर पानी का छिड़काव नहीं किया गया, जिसके चलते दिनभर सड़क पर धूल उड़ती रही।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने शासन प्रशासन से वेतन दिलाने और मोटाहल्दू प्लांट में आ रही नई कंपनी में उन्हें शिफ्ट करने की मांग की है। वहीं पांच घंटे बाद लखनऊ के एक प्लांट के हेड कश्यप भाई पटेल ने धरनास्थल पर कर्मचारियों को तीन दिन में दो माह का वेतन देने का आश्वासन दिया। कहा कि इसके बाद धीरे धीरे पूरा वेतन दे दिया जाएगा। इसके बाद कर्मचारियों ने आंदोलन खत्म कर दिया।
धरना देने वालों में विनेश यादव, अजय तिवारी, जितेंद्र कुशवाह, उमा कांत, मानस रंजन, विवेक कांडपाल, वीरेंद्र विष्ट, कुनाल भाई पटेल, विवेक कोंरगा आदि शामिल रहे।
वहीं कर्मचारियों को समर्थन देने के लिए धरनास्थल पर पहुंचे समाजसेवी कीर्ति पाठक ने प्रशासन से उन्हें समय पर वेतन देने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोनल किया जाएगा।