फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Emphasis on making concrete policy for Himalayan states

Nainital News: हिमालयी राज्यों के लिए ठोस नीति बनाने पर जोर

Tue, 07 Nov 2023 01:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 07 Nov 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on making concrete policy for Himalayan states
एटीआई में जलवायु परिवर्तन अनुकूलन और आपदा न्यूनीकरण कार्यशाला का शुभारंभ करते अतिथि। फोटो सूचना
नैनीताल। डॉ. आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान के संयुक्त आयोजन में सोमवार से शुरू हुई दो दिवसीय कार्यशाला में आपदा के दौरान जोखिम कम करने के लिए विशेष प्रशिक्षण देने पर जोर दिया गया। ‘भविष्य के लिए जलवायु परिवर्तन अनुकूलन और आपदा जोखिम न्यूनीकरण’ पर विशेषज्ञों ने हिमालयी राज्यों के लिए ठोस नीति बनाने की बात कही।
विज्ञापन


महानिदेशक बीपी पांडेय ने जोशीमठ, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम में घटित आपदाओं पर चर्चा करते हुए ड्रेनेज सिस्टम व जल निकासी के साथ पर्यावरणीय प्रभाव को ध्यान में रखते हुए एक ठोस रणनीति हिमालयी राज्यों के लिए बनाने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि पद्मविभूषण चंडी प्रसाद भट्ट ने हिमालयी राज्यों में बदलती हुई जलवायु परिवर्तन पर चिंता जताई। इन्दु कुमार पांडे ने कार्यशाला को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि केदारनाथ त्रासदी से हम सभी को एक सीख लेनी होगी। कहा कि आपदाओं के समय विभागों में समन्वय एवं सहयोग बेहद जरूरी है। राजेंद्र रत्नू ने ग्लोबल वार्मिंग व जलवायु परिवर्तन पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रकृति से छेड़छाड़ करना आपदाओं की आवृत्ति को बढ़ाना है। कहा कि इसके कारण मानव के साथ-साथ पशु-पक्षियों, जीव-जन्तुओं पर भी प्रभाव पड़ा है। उन्होंने हिमालयी राज्यों हेतु एक प्रशिक्षण संस्थान उत्तराखण्ड राज्य में स्थापित करने की मांग की। उद्घाटन के बाद तकनीकी सत्रों में विशेषज्ञ के रूप में डॉ. मनोज खरे, एके सिंह, बी सिम्हाद्री राव, प्रो. प्रदीप साहनी, डॉ. पवन कुमार, प्रो. जेए रावत, डॉ. एलएन ठकुराल, हरीश चौधरी, प्रो. अमिताभ पांडे आदि विशेषज्ञों ने जलवायु परिवर्तन एवं भविष्य की रणनीति पर चर्चा की। यहां अकादमी के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) प्रकाश चंद्र, प्रो. संतोष कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed