फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Elephants vandalize three shops in Dhikuli

ढिकुली में हाथियों ने तीन दुकानों में की तोड़फोड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Elephants vandalize three shops in Dhikuli
रामनगर के ढिकुली में हाथियों द्वारा मचाया उत्पात। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर वन प्रभाग कोसी रेंज के अंतर्गत ग्राम ढिकुली क्षेत्र में सोमवार रात हाथियों के झुंड ने एनएच पर स्थित दुकानों में भोजन की तलाश में जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने दुकान में रखे सामान को तोड़ दिया। वन विभाग के अधिकारियों ने पीड़ित दुकान स्वामियों से मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

सोमवार देर रात जंगल से हाथियों का झुंड हाईवे पर स्थित मोहम्मद रहमत, हरीश छिमवाल, संतोष पांडे की कंफेक्शनरी की दुकान में घुस गया। हाथियों ने दुकान में रखा लाखों का सामान तहस-नहस कर दिया। मंगलवार सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचने पर घटना का पता चला। मौके पर पहुंचे कोसी रेंज के रेंजर ललित जोशी ने घटना का जायजा लिया। बताया कि वन विभाग की ओर से दुकान स्वामियों को नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed