{"_id":"687f1fc7744431a8cb0b45b2","slug":"electricity-supply-stopped-in-kumaon-for-garhwal-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: गढ़वाल के लिए कुमाऊं में ठप कर दी बिजली की सप्लाई, इमरजेंसी रोस्टिंग से अंधेरे में रहा नैनीताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: गढ़वाल के लिए कुमाऊं में ठप कर दी बिजली की सप्लाई, इमरजेंसी रोस्टिंग से अंधेरे में रहा नैनीताल
Tue, 22 Jul 2025 10:51 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 22 Jul 2025 10:51 AM IST
सार
नैनीताल जिले में इमरजेंसी रोस्टिंग से हल्द्वानी, रामनगर व लालकुआं का इलाका पांच घंटे अंधेरे में डूबा रहा। सोमवार शाम साढ़े छह बजे गुल हुई बिजली देर रात करीब 12 बजे बहाल हुई।
विज्ञापन
बिजली गुल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नैनीताल जिले में इमरजेंसी रोस्टिंग से हल्द्वानी, रामनगर व लालकुआं का इलाका पांच घंटे अंधेरे में डूबा रहा। सोमवार शाम साढ़े छह बजे गुल हुई बिजली देर रात करीब 12 बजे बहाल हुई। विभागीय सूत्रों के अनुसार इन दिनों कांवड़ मेले के चलते 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
इसी क्रम में विशेषकर हरिद्वार व आसपास के क्षेत्रों में निर्बाध रूप से विद्युतापूर्ति की जा रही है। बीते 24 घंटे में भारी बारिश की वजह से नदियों में सिल्ट आने से उत्तराखंड जल विद्युत निगम का उत्पादन एकाएक गिर गया। यही कारण रहा कि गढ़वाल के इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारु रखने के लिए कुमाऊं के नैनीताल व ऊधमसिंह नगर जिले में इमरजेंसी रोस्टिंग की गई। यूपीसीएल के अधिकारी भी बिजली बहाल होने संबंधी सही जानकारी नहीं दे पाए।
विज्ञापन
जिले में हल्द्वानी शहर व ग्रामीण क्षेत्र के अलावा रामनगर और लालकुआं में शाम सात बजे से बिजली गुल हो गई। इससे दो लाख से अधिक उपभोक्ता परेशान रहे। बताया गया कि बिजली उत्पादन में 500 मेगावाट की कमी हो गई थी।
विज्ञापन
ऊपर से ही इमरजेंसी रोस्टिंग की गई है। जिले में हल्द्वानी के साथ ही रामनगर और लालकुआं क्षेत्र प्रभावित रहा। - नवीन मिश्रा, अधिक्षण अभियंता, यूपीसीएल