फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Electrical equipment of many houses blew up due to high voltage

Nainital News: हाई वोल्टेज से कई घरों के बिजली उपकरण फुंके

Mon, 08 May 2023 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 08 May 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Electrical equipment of many houses blew up due to high voltage
नैनीताल। खुर्पाताल में 25 केवीए ट्रांसफार्मर के न्यूट्रल का तार जल जाने से बिजली लाइन में हाई वोल्टेज आ गया। जिस वजह से क्षेत्र के करीब एक सौ घरों में लोगों के बिजली उपकरण फुंक गए। हाई वोल्टेज से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। बिजली उपकरण फुंकने और हाई वोल्टेज आने से लोग सहमे हुए हैं। क्षेत्रवासियों ने ऊर्जा निगम से शीघ्र बिजली लाइन में आए फाल्ट को ठीक कराने की मांग की है। ऊर्जा निगम ने ट्रांसफार्मर को ठीक कर बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बीती शाम यहां बिजली लाइन में फाल्ट आने से अधिकतर लोगों के एलसीडी, फ्रिज, बिजली के बल्ब, ट्यूब, मीटर और अन्य उपकरण फुंक गए हैं। विभाग में शिकायत करने के बाद रविवार को बिजली आपूर्ति सुचारु हो गई है, मगर इस घटना से ग्रामीण सहमे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक खुर्पाताल, पातीखेत, छपराखेत, होली गांव में बीती सायं छह बजे बिजली लाइन में एकाएक हाई वोल्टेज आने से 100 से अधिक घरों में जल रहे बिजली के बल्ब, ट्यूब लाइट खराब हो गई। एलसीडी, टीवी, फ्रिज आदि उपकरण और कई घरों के मीटर फुंक गए हैं। क्षेत्र के समाजसेवी दीवान का कहना है कि लगभग दो वर्ष पूर्व भी गांव में ऐसा हुआ था। बिजली विभाग के अधिकारियों ने मौके पर ग्रामीणों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया था, लेकिन उन्हें छला गया। बीती सायं फिर इसकी पुनरावृत्ति हुई है। जिससे ग्रामीणों को खासा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मोहन सिंह कनवाल, नंदन सिंह, गुड्डू, सुरेश सिंह, मदन सिंह बिष्ट, दीपक सिंह, चंदन सिंह, विपिन कनवाल, दीपक, भूपाल कनवाल आदि का कहना है कि शासन, प्रशासन और विभाग से शिकायत पर बिजली आ गई है, लेकिन लोग बिजली खोलने में डर रहे हैं। उन्होंने समस्या का स्थायी समाधान करने और मुआवजा देने की मांग की है। इधर, ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी पर्यंक पांडे ने बताया कि खुर्पताल में 25 केवीए के ट्रांसफार्मर का न्यूट्रल का तार जल गया था। जिस वजह से लाइन में हाई वोल्टेज करंट जाने से बिजली उपकरण फुंके हैं। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर को दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed