फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Election is for the future and development of Uttarakhand: Bahuguna

उत्तराखंड के भविष्य और विकास का है चुनाव : बहुगुणा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Election is for the future and development of Uttarakhand: Bahuguna
हल्द्वानी। पूर्व सीएम और भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय बहुगुणा ने कहा कि निर्दलीय साथियों से आग्रह है कि राज्य हित में अपने नाम वापस लें। पार्टी उनका सम्मान करती है, आगे भी सम्मान करेगी। यह उत्तराखंड के भविष्य और विकास का चुनाव है।
विज्ञापन

कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हैं। कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में छह लोग हैं, जो विधायक बन सकते हैं। कई लोग मंत्री बन सकते हैं, पर एक सीमित क्षमता है। अगर निर्दलीय नहीं मानते हैं तो पार्टी कठोर फैसला लेने से हिचकिचाएगी नहीं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रदेश से भावनात्मक लगाव है। विकास के कई कार्य हुए हैं। सवा लाख करोड़ की योजनाओं की सौगात दी है। चुनाव के समय पार्टी छोड़कर दूसरे दलों में शामिल होने के प्रचलन के सवाल पर कहा कि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था में है। उनका व्यक्तिगत तौर पर मानना है कि एक साल बाद पार्टी छोड़कर दूसरे दल में कोई व्यक्ति जाना चाहता है तो उस व्यक्ति को चुनाव लड़ने से रोका जाना चाहिए।
विज्ञापन

इस मामले में चुनाव आयोग और राजनीतिक दलों को पहल करनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी के छह महीनों में किए गए कार्यों की तारीफ की। उन्होंने पूर्व सीएम एनडी तिवारी के विकास कार्यों और रखी गई नींव की भी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, कुमाऊं मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा, सह मीडिया प्रभारी रवि कुरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed