फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Election in Nainital

चुनावी रैलियों होंगी, प्रत्याशियों को करना होगा कोविड प्रोटोकॉल का पालन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Election in Nainital
हल्द्वानी। जिला निर्वाचन आयोग ने विधानसभावार जिले में रैली के लिए भीड़ की संख्या तय कर दी है। ये क्षमता 30 प्रतिशत के हिसाब से तय की है। इस हिसाब से लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के गौलापार स्टेडियम में 91590 लोग रैली में आ सकते हैं। राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़ में 10956 लोग रैली में आ सकते हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन विभाग की ओर से जारी आदेशों में जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों के 58 मैदान में रैली की क्षमता तय कर दी गई है। उपजिला निर्वाचन अधिकारी अशोक जोशी ने बताया कि परमिशन संबंधित आरओ जिला निर्वाचन विभाग की ओर से तय की गई संख्या के आधार पर देंगे।
विज्ञापन

जनसभा में लोगों की भीड़ निर्धारित
लालकुआं सीट गौलापार स्टेडियम 91 हजार
भीमताल सीट पोखराखेत खेल मैदान 06 हजार
नैनीताल सीट मल्लीताल स्टेडियम 05 हजार
हल्द्वानी सीट एमबी इंटर कॉलेज 06 हजार
कालाढूंगी सीट रामलीला मैदान कालाढूंगी 01 हजार
रामनगर सीट डिग्री कॉलेज मालधनचौड़ 10 हजार
कोविड नियमों के तहत चुनावी रैलियों की दी अनुमति
हल्द्वानी। चुनावी रैलियों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अनुमति दे दी है लेकिन मैदान की कुल क्षमता के 30 प्रतिशत ही चुनावी रैली में लोग शामिल हो सकेंगे। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपजिला निर्वाचन अधिकारी अशोक जोशी ने बताया कि जैसे मैदान 5000 लोगों की क्षमता का है तो इसमें 30 प्रतिशत 1500 लोगों को ही रैली में भाग लेने की अनुमति होगी। कहा कि हल्द्वानी विधानसभा सीट में पहले दो ही स्थान में रैली की परमिशन दी गई थी, जिसे बढ़ाकर आठ कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि एमबी इंटर कालेज मैदान, रामलीला मैदान हल्द्वानी, शनिबाजार मैदान इंदिरानगर और मिनी स्टेडियम हल्द्वानी, आंबेडकर पार्क दमुवाढूंगा, रामलीला मैदान आवास विकास, रामलीला मैदान सुभाषनगर, रामलीला मैदान शीश महल में भी चुनावी सभाओं के लिए प्रशासन ने अनुमति दी है।
‘लोकतंत्र में सभी की सहभागिता जरूरी’
हल्द्वानी। विधानसभा चुनाव में लगाए जाने वाले 74 माइक्रो ऑब्जर्वर को सोमवार को एमबी डिग्री कॉलेज के सभागार में प्रशिक्षण दिया गया।
निर्वाचन आयोग से नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अंतर सिंह नेहरा, बीएच तलाती और सत्यनारायण राठौर ने बताया कि लोकतंत्र में सभी की सहभागिता महत्वपूर्ण है। निर्भय माहौल में अधिकाधिक मतदान कराने के लिए सतर्क रहने पर बल दिया। इस दौरान सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी, मुख्य शिक्षाधिकारी कुंवर सिंह रावत, पर्यवेक्षक लाइजनिंग ऑफिसर हरवीर सिंह, जिला विकास अधिकारी प्रशिक्षण नोडल अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
निर्वाचन के लिए बस्ते वितरण की तैयारियां पूरी
- एमबीपीजी कॉलेज में विधानसभावार की बैरिकेडिंग, टीमों को यही से बंटेंगे बस्ते
हल्द्वानी। मतदान की तिथि नजदीक आते ही जिला निर्वाचन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विधानसभावार बस्ते वितरण के लिए एमबीपीजी कालेज और एमबी इंटर कालेज में तैयारियां पूरी हो गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि भीमताल और नैनीताल विधानसभा क्षेत्र का बस्ता एमबी इंटर कालेज से दिया जाएगा। एमबी डिग्री कालेज से कालाढूंगी, लालकुआं, नैनीताल और हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के बस्ते दिए जाएंगे। इसके लिए बैरिकेडिंग आदि की तैयारियां कर ली हैं।
24 पोलिंग पार्टियां 12 को होंगी रवाना
हल्द्वानी। पोलिंग पार्टियां 12 फरवरी से जाने लगेंगी। उपजिला निर्वाचन अधिकारी अशोक जोशी ने बताया कि भीमताल विधानसभा सीट में 24 पोलिंग पार्टियां 12 फरवरी को रवाना होंगी, जो 15 फरवरी को वापस आएंगी। कहा कि टीमों को दो से अधिक किमी पैदल चलना है। शेष बची 984 पोलिंग पार्टियां 13 फरवरी को रवाना होंगी, जो 14 फरवरी की रात को वापस आएंगी।
अब चुनाव प्रचार पकड़ेगा जोर
- राजनीतिक पार्टियों को रैली की अनुमति
हल्द्वानी। राजनीतिक दल सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक चुनाव प्रचार कर सकेंगे। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कोविड 19 के तहत 31 जनवरी को जारी एसओपी को संशोधित कर दिया है। रात आठ बजे के बाद चुनाव प्रचार व अन्य राजनीतिक कार्यक्रम प्रतिबंधित रहेंगे।
सोमवार को मुख्य सचिव ने नई कोविड गाइड लाइंस जारी करते हुए राजनीतिक दलों के लिए नए मानक लागू किए। अब से खुले मैदान की क्षमता का केवल 30 प्रतिशत भीड़ लाने की अनुमति होगी। भवनों के भीतर होने वाली बैठक-सभाओं के लिए 50 प्रतिशत का मानक यथावत लागू रहेगा। 31 जनवरी की एसओपी के बाकी मानक अगले आदेशों तक यथावत लागू रहेंगे।
मतदान के दिन को मनाया जाएगा बंदी दिवस
हल्द्वानी। आगामी 14 फरवरी को मतदान दिवस को बंदी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। श्रम अनुभाग के सचिव चंद्रेश कुमार के जारी आदेश में कहा गया है कि मतदान के दिन दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को बंद रखा जाएगा। उक्त दिवस को ऐसे दुकान और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान के तहत मनाए जाने वाली सामान्य साप्ताहिक छुट्टी का दिन न हो तो मतदान के दिवस को बंदी दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
नैनीताल को मिले सात कंपनी और अर्द्धसैनिक बल
हल्द्वानी। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए नैनीताल जिले को सात कंपनी और अर्द्धसैनिक बल मिल गए। अब जिले के पास अर्द्धसैनिक बलों की संख्या बढ़कर 11 कंपनी हो गई हैं।

पुलिस मुख्यालय से नैनीताल जिले के लिए सोमवार को दो कंपनी एसएसबी, चार कंपनी आईटीबीपी और एक कंपनी पीएसी दी गई। जिला पुलिस ने अर्द्धसैनिक बलों को ठहराने के लिए गौलापार स्टेडियम और अन्य स्थानों पर व्यवस्था की है। इसके पहले जिले को एक कंपनी आईटीबीपी और तीन कंपनी सीआरपीएफ मिली थीं। अभी यूपी से 1500 होमगार्ड भी आएंगे। एसएसपी पंकज भट्ट का कहना है कि होमगार्ड लाने के लिए शीघ्र ही गाड़ियां यूपी में भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed