{"_id":"6981801ae60d17250d02e6b0","slug":"elderly-woman-who-went-to-the-forest-to-collect-fodder-amid-leopard-terror-goes-missing-villagers-panic-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: तेंदुए के आतंक के बीच चारा लेने जंगल गई बुजुर्ग महिला लापता, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: तेंदुए के आतंक के बीच चारा लेने जंगल गई बुजुर्ग महिला लापता, ग्रामीणों में दहशत
Tue, 03 Feb 2026 10:29 AM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Tue, 03 Feb 2026 10:29 AM IST
सार
भीमताल के जून स्टेट जंगल में चारा लेने गई 60 वर्षीय महिला के लापता होने से क्षेत्र में वन्यजीव हमले की आशंका के बीच हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
भीमताल में जूनस्टेट के जंगल में महिला की खोजबीन करते वन कर्मी, परिजन और स्थानीय लोग।
- फोटो : स्रोत ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीमताल (नैनीताल) नगर पालिका वार्ड नंबर छह जून स्टेट से सोमवार सुबह 10 बजे मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गई महिला का देर रात तक कहीं पता नहीं चल पाया। शाम चार बजे तक महिला के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को घटना की सूचना दी। वन विभाग की टीम सूचना मिलते ही जूनस्टेट के जंगल में पहुंची। देर शाम तक महिला की जंगल में काफी खोजबीन करने के बाद भी कहीं पता नहीं चल पाया। घटना के बाद से परिजन सहमे हुए हैं। वन्यजीव के हमले का अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन
पूर्व चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया ने बताया कि सोमवार को गंगा देवी (60) पत्नी राजेंद्र प्रसाद रोज की तरह मवेशियों के लिए चारा लेने जू्न स्टेट के जंगल गई हुई थी। शाम चार बजे तक घर नहीं पहुंचने पर डरे सहमे परिजनों ने घटना की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। उन्होंने कहा कि देर रात तक वन विभाग की टीम के साथ गंगा देवी की काफी खोजबीन की गई लेकिन कोई पता नहीं चल पाया है। चनौतिया ने कहा कि वन्यजीव के हमले का भी संशय बना हुआ है, क्योंकि इस इलाके में लगातार बाघ-तेंदुए देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने डीएफओ को फोन कर लापता महिला की खोजबीन के लिए टीम भेजने को कहा है। साथ ही पुलिस से भी खोजबीन करने को कहा है। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि शाम के समय महिला के लापता होने की सूचना के बाद टीम को मौके पर भेजा गया है। विभाग के कर्मचारी स्थानीय जनप्रतिनिधि, परिजनों की मदद से महिला की खोजबीन में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि वन्यजीव को लेकर भी खोजबीन की जा रही है। इस दौरान डिप्टी रेंजर किशन भगत, जीवन रजवार, सभासद शुभम नैनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन