फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Elderly woman killed in wild animal attack, panic among villagers in nainital

Nainital News: वन्यजीव के हमले से बुजुर्ग महिला की गई जान, ग्रामीणों में दहशत

Tue, 03 Feb 2026 10:03 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 03 Feb 2026 10:03 AM IST
सार

जिसका डर था वही हुआ! भीमताल ब्लॉक के जंगल में एक दिन पहले चारा लेने के दौरान गुम हुई महिला का शव बरामद हो गया है। वन्यजीव के हमले में महिला की जान जाने की आशंका है।

विज्ञापन
Elderly woman killed in wild animal attack, panic among villagers in nainital
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

नैनीताल जिले के भीमताल ब्लॉक में वार्ड नंबर छह जून स्टेट से सोमवार की सुबह 10 बजे मवेशियों के लिए चारा लेने गई लापता गंगा देवी (60) पत्नी राजेंद्र प्रसाद को वन्यजीव ने मौत के घाट उतार दिया। मंगलवार की सुबह जंगल में खाई में महिला का शव पड़ा मिला। वन्य जीव के हमले से महिला की मौत के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


वन विभाग के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने मंगलवार की सुबह महिला के शव को बरामद किया। पूर्व चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया ने बताया कि महिला की मौत वन्यजीव के हमले से हुई है। उन्होंने कहा कि हमला करने वाला बाघ हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed