{"_id":"66bf0fc40c570ea829063a43","slug":"elderly-man-who-went-fishing-dies-after-slipping-in-river-in-bhimtal-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कोसी नदी में पैर फिसलने से बुजुर्ग की मौत, मछली पकड़ने गए थे...अब मिला शव; परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कोसी नदी में पैर फिसलने से बुजुर्ग की मौत, मछली पकड़ने गए थे...अब मिला शव; परिजनों में कोहराम
Fri, 16 Aug 2024 02:07 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 16 Aug 2024 02:07 PM IST
सार
गरमपानी में ताड़ीखेत ब्लॉक के चापड़ गांव निवासी एक बुर्जुग की रानीखेत पुल के पास कोसी नदी में मछली मारते समय पैर फिसलने से नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मछली मारने गए बुजुर्ग की नदी में पैर फिसलने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नैनीताल जिले के गरमपानी में ताड़ीखेत ब्लॉक के चापड़ गांव निवासी एक बुर्जुग की रानीखेत पुल के पास कोसी नदी में मछली मारते समय पैर फिसलने से नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
बुर्जुग बृहस्पतिवार को मछली मारने के लिए कोसी नदी पर गए थे। घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की थी पर उनका पता नहीं चल सका। शुक्रवार की सुबह रानीखेत पुल के पास कोसी नदी में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना एक शिक्षक ने खैरना पुलिस को दी। एसआई धमेंद्र कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग की शिनाख्त अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत ब्लॉक के चापड़ गांव निवासी गोधन सिंह (68) पुत्र दीवान सिंह के रूप में की। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Bhimtal News: भीमताल झील किनारे और मिनी स्टेडियम में पौधरोपण अभियान, 50 से अधिक छायावाद पेड़ लगाए
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार गोधन सिंह बृहस्पतिवार की रात घर नहीं पहुंचे थे। वह मछली मारकर अपना गुजारा करते थे। कई बार इस वजह से वह समय पर घर नहीं पहुंच पाते थे। भवाली कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि बुजुर्ग के सिर में लगी चोट को देखते हुए पत्थर से पांव फिसलने से मौत का अंदेशा लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल पाएगा।