फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Elderly man hypnotizes retired employee who had gone to buy milk and makes off with his ring

Nainital News: दूध लेने गए रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी ले उड़ा बुजुर्ग

Tue, 11 Aug 2026 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 11 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Elderly man hypnotizes retired employee who had gone to buy milk and makes off with his ring
हल्द्वानी। शहर में लोगों को सम्मोहित कर ठगी करने वाला बुजुर्ग सक्रिय है। आरोपी ने आठ अगस्त की तड़के दूध लेने गए रिटायर्ड कर्मचारी को बातों में उलझाकर उसके हाथ से सोने की अंगूठी निकलवाई और आंखों में धूल झोंककर भाग गया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान कर ली गई है। करीब 60 वर्षीय आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मामले दर्ज होने का पता चला है।
विज्ञापन

कुसुमखेड़ा निवासी रिटायर्ड कर्मचारी महेश चंद्र तिवारी तड़के घर से कुसुमखेड़ा चौराहे के पास दूध लेने गए थे। इसी बीच एक बुजुर्ग उन्हें मिला। उसने रिटायर्ड कर्मी को पहले बातों में उलझाए रखा। आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी ने उन्हें सम्मोहित किया और तिवारी के हाथ से सोने की अंगूठी निकालकर भाग गया। ठगी का अहसास होने पर रिटायर्ड कर्मी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति रिटायर्ड कर्मचारी से बातें करता दिख रहा है। सूत्रों के अनुसार पुलिस आरोपी तक पहुंच गई है और उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


.........................
मुखानी कोतवाली क्षेत्र में एक रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोेहित कर अंगूठी पार करने का मामला संज्ञान में आया है। संबंधित कोतवाली पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में लगी है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। - मनोज कत्याल, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed