फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Elder jumped into the lake and died

बुजुर्ग ने झील में कूदकर जान दी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Elder jumped into the lake and died
नैनीताल में बुर्जुग ने नैनीझील में कदूने के बाद उसके शव को निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए ले ज? - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। सोमवार तड़के एक बुजुर्ग ने झील में कूदकर जीवन लीला खत्म कर ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने झील से बुजुर्ग का शव बरामद किया। पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 76 वर्षीय फिदा हुसैन मूल निवासी जम्मू कश्मीर साल 2012 से तल्लीताल तल्ला कृष्णापुर में बस गए थे। इन दिनों वह यहां अकेले ही रह रहे थे। सोमवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे ठंडी सड़क क्षेत्र में वॉक करते समय युवकों ने एक व्यक्ति को पाषाण देवी मंदिर के पास से झील में कूदते हुए देखा। युवकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मल्लीताल कोतवाली से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस, दमकल कर्मियों और जल पुलिस ने लगभग दो घंटे मशक्कत के बाद झील से बुजुर्ग का शव बरामद गया। पुलिस के अनुसार शव की शिनाख्त फिदा हुसैन के रूप में हुई। उन्होंने एक बैग में पत्थर डालकर उसे कंधे से लटका कर कूद लगाई थी। पुलिस को बुजुर्ग के बैग से जमीन के कागजात मिले हैं। उनकी जेब से लगभग चार हजार की नकद धनराशि भी मिली है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों को घटना के संबंध में सूचना दे दी है। यहां एसएसआई कश्मीर सिंह, एएसआई हरीश सिंह, चीता पुलिस के कांस्टेबल ललित कांडपाल, शाहिद अली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed