{"_id":"60c7bf518ebc3e27722d5cd3","slug":"ekesh-got-fourth-place-in-virtual-race-nainital-news-hld4277123117","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्चुअल दौड़ में एकेश ने पाया चौथा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्चुअल दौड़ में एकेश ने पाया चौथा स्थान
विज्ञापन
नैनीताल। स्थानीय निवासी और युवा व्यवसायी एकेश तिवाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय हेल 480 किलोमीटर वर्चुअल दौड़ में भाग लेकर चौथा स्थान पाया है। प्रतियोगिता में 115 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।
एकेश ने बताया कि द हेल रेस नामक संस्था की ओर से आयोजित वर्चुअल दौड़ में भारत, कोरिया गणराज्य, संयुक्त अरब अमीरात से धावकों ने भाग लिया। धावकों को एक महीने में 480 किलोमीटर दौड़ने के लक्ष्य को पूरा करना था। उन्होंने 30 दिनों की दौड़ को सिर्फ 13 दिनों पूरा कर अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि पिछले साल भी वह इस दौड़ का हिस्सा थे। बताया कि लॉकडाउन के दौरान सीमित समय मिलने के बावजूद वह 37.5 किमी प्रति दिन दौड़ने का औसत बनाने में सफल रहे, जिसमें एक दिन में वह 50 किलोमीटर से भी ज्यादा दौड़े।
विज्ञापन
बता दें कि एकेश नैनीताल के एक युवा व्यवसायी हैं और अक्सर लंबी दौड़ प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहते हैं। उन्होंने अपने प्रशिक्षक हरीश तिवारी को धन्यवाद दिया है। एकेश की उपलब्धि पर कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, नैनीताल के विधायक संजीव आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद सिंह तोलिया ने उन्हें बधाई दी है।