{"_id":"5e065a678ebc3e87dd3c8be6","slug":"eight-units-land-permission-got-cancelled-in-sidcul-haldwani-news-hld367272066","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिडकुल भीमताल में आठ इकाईयों के भूखंड आवंटन निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिडकुल भीमताल में आठ इकाईयों के भूखंड आवंटन निरस्त
विज्ञापन
काठगोदाम सर्किट हाउस में उद्योग मित्र की बैठक लेते डीएम सविन बंसल। फोटो: मेल से
हल्द्वानी। सिडकुल भीमताल में औद्योगिक क्षेत्रों में निर्मित औद्योगिक प्लांटों में उद्योग स्थापित नहीं करने वाली आठ इकाईयों के भूखंड के आवंटन निरस्त कर दिए गए हैं।
सर्किट हाउस में जिला उद्योग बंधु की बैठक में डीएम सविन बंसल को ये जानकारी सिडकुल के क्षेत्रीय प्रबंधक ने दी। सिडकुल भीमताल में औद्योगिक क्षेत्रों में निर्मित औद्योगिक प्लाटों में आवंटियों ने उद्योग स्थापित न कर, भूखंडों का उपयोग निजी एवं अन्य व्यावसायिक कार्य करने वाले इकाईयों को नोटिस देते हुए आवंटित प्लाटों का निरस्तीकरण के निर्देश पूर्व में दिए गए थे।
बैठक में शिव मिनरल्स एवं ट्रेडर्स ने राज्य कर से वैट रिफंड न होने की बात कही। उपायुक्त राज्य कर ने बताया कि दोनों फर्मों का जनवरी में रिफंड हो जाएगा। बैठक में उद्यमियों ने रामनगर के तेलीपुरा-चिल्किया रोड चौड़ीकरण की मांग रखी। लोनिवि रामनगर अधिशासी अभियंता ने बताया कि 3.30 किलोमीटर रोड के चौड़ीकरण एवं सुधारीकरण में 488.77 लाख खर्च होगा। मुख्य अभियंता लोनिवि के माध्यम से अक्तूबर में प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
डीएम ने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि प्रस्ताव दोबारा उनके पत्र के साथ शासन को भेजें। उद्यमियों ने कोयले से चलने वाले उद्योगों को कोल इंडिया लिमिटेड से कोयला नहीं मिलने की समस्या उठाई। डीएम ने कोयले से संचालित होने वाले उद्योगों की सूची उपलब्ध कराने के लिए हिमालय चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के उद्यमियों से कहा। उद्यमी मेसर्स कमल प्रोडक्ट ने वन विभाग द्वारा लीसा मुनासिब दामों एवं समय से न बेचे जाने की शिकायत की। डीएम ने उद्यमी को अपनी बात बिंदुवार स्पष्ट लिखित रूप में देने को कहा ताकि उच्च स्तर पर वार्ता की जा सके।
बैठक के बाद हस्तशिल्प, हथकरघा, लघु स्तरीय उद्योगों के चालू वित्तीय वर्ष में जनपद स्तरीय पुरस्कार के लिए समिति ने चयन किया गया। इसमें हस्तशिल्प-हथकरघा में बलविंदर कौर (ऐपण) को प्रथम, जानकी बिष्ट (ऐपण) को द्वितीय स्थान पर चुना गया। लघु स्तरीय उद्योग में मेसर्स हरीश कोर इंडस्ट्रीज (कोरेगेटेड बॉक्स) को प्रथम, मेसर्स महर्षि पहाड़ी ग्रामीण लघु उद्योग (मसाले) को द्वितीय स्थान पर चुना गया। आगामी बैठक में दोनों विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को छह-छह हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को चार-चार हजार रुपये का पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इंवेस्टर सम्मिट देहरादून में एमओयू करने वाले उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
इस दौरान सीडीओ विनीत कुमार, एएसपी अमित श्रीवास्तव, जिला विकास प्राधिकरण के सचिव पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, महाप्रबंधक उद्योग विपिन कुमार, ईई जलसंस्थान विशाल सक्सेना, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, ईई लोनिवि एचएस रावत, महेंद्र कुमार, ईई ग्रामीण विद्युत अमित आनंद, एआरटीओ गुरुदेव सिंह, अध्यक्ष हिमालय चैंबर्स आफ कॉमर्स आरसी बैंजोला, वीके लाहोटी, उमेश डालाकोटी, मुकेश बेलवाल आदि थे।