फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Eight people from Haldwani got trapped due to landslide near Bel on Baldiyakhan-Fatehpur motorway

Haldwani Rain: भू-धंसाव के कारण फंसे आठ लोग, फोन कर कहा- सर! सड़क धंस रही है...प्लीज हमें बचा लीजिए, और फिर?

Mon, 04 Aug 2025 02:59 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 04 Aug 2025 02:59 PM IST
सार

मूसलाधार बारिश के बीच बल्दियाखान-फतेहपुर मोटरमार्ग पर बेल के पास हल्द्वानी के आठ लोग फंस गए। उन्होंने तुरंत परिचितों को फोन कर मदद की गुहार लगाई।

विज्ञापन
Eight people from Haldwani got trapped due to landslide near Bel on Baldiyakhan-Fatehpur motorway
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

''सर! प्लीज हमें बचा लीजिए। आगे भी सड़क धंस गई है और पीछे भी। हमारी कार बढ़ नहीं रही है। सुनसान इलाका है। हमें कुछ समझ में नहीं आ रहा है।'' यह कहना है मूसलाधार बारिश के बीच बल्दियाखान-फतेहपुर मोटरमार्ग पर बेल के पास फंसे आठ लोगों का।

विज्ञापन

रविवार शाम बल्दियाखान-फतेहपुर मार्ग पर आठ लोग दो कारों से हल्द्वानी लौट रहे थे। शाम पांच बजे के करीब वह जब बेल के पास पहुंचे तो अचानक सड़क धंस गई। भूस्खलन के बाद उन्होंने वाहन को बैक करना चाहा तो पीछे की सड़क भी धंस गई। इसे वाहन में सवार सभी लोग अनहोनी की आशंका से डर गए। उन्होंने तुरंत परिचितों को फोन कर मदद की गुहार लगाई।

विज्ञापन


जंगल के बीच फंसे हल्द्वानी के शशिकांत ने फोन कर कहा कि मौके की स्थिति से उन्हें डर लग रहा है। बारिश थम नहीं रही है। इससे उनके साथी की तबीयत खराब हो रही है। शशिकांत ने सहमी हुई आवाज में कहा कि उनके मोबाइल पर नेटवर्क नहीं पकड़ पा रहा है। मुखानी थाने के एसओ दिनेश जोशी ने बताया कि पुलिस टीम भेजी गई है लेकिन बसानी तक भी पहुंचना मुश्किल है। मार्ग पर दो नाले पड़ते हैं। दोनों ही उफान पर हैं। लोग बसानी से काफी ऊपर फंसे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेल के पास लोगों के फंसे होने की जानकारी सामने आई है। ज्योलिकोट के साथ ही स्थानीय स्तर पर बचाव दल को डिटेल भेजी गई है। पुलिस टीम उन तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। उन्हें जल्द से जल्द रेस्क्यू किया जाएगा। - प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed