फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Eight inch main drinking water line broken

आठ इंच की मुख्य पेयजल लाइन टूटी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Eight inch main drinking water line broken
हल्द्वानी। सोमवार सुबह हुई भारी बारिश से जलसंस्थान की आठ इंच की मुख्य पेयजल लाइन टूट गई। पेयजल लाइन टूटने से बिठौरिया, लालडांठ समेत बड़े इलाके की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। जलसंस्थान के अधिकारियों को देर शाम तक इलाके की पेयजल आपूर्ति सामान्य नहीं होने की जानकारी मिलने पर निरीक्षण किया गया तो पेयजल लाइन टूटी हुई पाई गई। जलसंस्थान ने शीशमहल के फिल्टर प्लांट नंबर तीन से इलाके की पेयजल आपूर्ति रोक दी है। अब पेयजल लाइन की मरम्मत का काम मंगलवार सुबह किया जाएगा।
विज्ञापन

जलसंस्थान के अपर सहायक अभियंता पंकज उपाध्याय ने बताया कि लालडांठ और बिठौरिया क्षेत्रवासियों ने देर शाम फोन पर बताया कि सुबह से उनके इलाके की पेयजल आपूर्ति ठप है। लाइन का निरीक्षण करने पर पेयजल लाइन बिठौरिया के पास नाले में टूटी मिली है। पानी बर्बाद हो रहा था। उन्होंने बताया कि इस इलाके की सप्लाई ट्रीटमेंट प्लांट नंबर तीन से की जाती है। तीन नंबर फिल्टर प्लांट की सप्लाई बंद कर दी गई है। अब कल मंगलवार सुबह पेयजल लाइन की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन

शनिबाजार, कुसुमखेड़ा के नलकूप नहीं हुए ठीक
हल्द्वानी। शनिबाजार और 111 एचजी कुसुमखेड़ा नलकूप सोमवार को भी ठीक नहीं हो पाए। शनिबाजार का नलकूप जलसंस्थान को ठीक कराना है जबकि नलकूप खंड के अधीन होने से कुसुमखेड़ा स्थित ट्यूबवेल नलकूप खंड ने ठीक कराना है। दो नलकूपों के खराब होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जलसंस्थान टैंकरों से पानी को बांट रहा है लेकिन लोगों की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिबाजार स्थित नलकूप के संबंध में अपर सहायक अभियंता पंकज उपाध्याय ने बताया कि नलकूप एक बार दुरुस्त कर दिया था अचानक फिर नलकूप की मोटर फुंक गई। नलकूप के मरम्मत का काम चल रहा है। इधर, कुसुमखेड़ा नलकूप के संबंध में अपर सहायक अभियंता पंकज उपाध्याय ने बताया कि दो दिन पूर्व कुसुमखेड़ा नलकूप खराब होने की सूचना नलकूप खंड के अधिकारियों को दे दी गई थी, लेकिन अभी तक नलकूप की मरम्मत शुरू नहीं हो सकी है। इस संबंध में नलकूप खंड के अधिकारियों को कई बार फोन किया गया लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जहां-जहां नलकूपों पर लगे स्टेबलाइजर खराब हैं, उन सभी की मरम्मत करा लेने के लिए सहायक अभियंताओं और अवर अभियंताओं को कहा गया है। अपर सहायक अभियंता पंकज उपाध्याय ने बताया कि पहले चरण में मंडी, आईटीआई, डहरिया और आंवला चौकी गेट स्थित नलकूपों पर लगे स्टेबलाइजरों की मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed