फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Eight bikes caught while smuggling teak

Nainital News: सागौन की तस्करी करते हुए आठ बाइक पकड़ीं

Sat, 12 Apr 2025 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 12 Apr 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Eight bikes caught while smuggling teak
बाइक से सागौन की लकड़ी की तस्करी की जा रही थी।
रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के रामनगर रेंज के अंतर्गत पापड़ी क्षेत्र में वन निगम की लॉट से सागौन की लकड़ियां चोरी की जा रही थी। वन विभाग के कर्मचारियों ने कार्रवाई करते हुए आठ बाइक को पकड़ सागौन की लकड़ियां बरामद की हैं।
विज्ञापन

रामनगर रेंजर जेपी डिमरी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 2 बजे पापड़ी क्षेत्र में वन निगम की लॉट संख्या 57 से सागौन की लकड़ियां चोरी करने की शिकायत मिल रही थी। तत्काल कार्रवाई करते हुए वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। बाइक पर सागौन की लकड़ी लादकर ले जा रहे आरोपी बाइक व लकड़ी छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में भाग गये। एसडीओ रामनगर मनीष जोशी ने बताया कि आठ बाइकें और आठ सागौन के गिल्टे बरामद किये गये हैं। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed