फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Echoing Shehnai in 250 houses, program from morning to night after permission from SDM

250 घरों में गूंजी शहनाई, एसडीएम से अनुमति के बाद सुबह से लेकर रात तक चले कार्यक्रम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Echoing Shehnai in 250 houses, program from morning to night after permission from SDM
हल्द्वानी में आज से शुरू हुई शादियां, शादी के सजे पंडाल। अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। नवमी और दशहरे के शुभ मुहूर्त पर रविवार को 250 घरों में शहनाई गूंजी। अग्नि के सात फेरे लेकर वर वधू ने सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम खाई और एकदूजे के हो गए।
विज्ञापन

बता दें कि कोविड 19 के चलते मार्च में लॉकडॉउन हुआ था। लॉकडॉउन में लोगों की आवाजाही भी प्रतिबंधित हो गई थी। इसके चलते विवाह समारोह की तिथियों को लोगों ने आगे बढ़ा दिया था। रविवार को विवाह के लिए शुभ मुहूर्त था। वर और वधू पक्ष के लोगों ने एसडीएम विवेक राय से विवाह समारोह की अनुमति मांगी। 250 परिवारों में रविवार शहनाई गूंजी। सुबह से लेकर रात तक विवाह समारोह संपन्न हुए।
विज्ञापन

खास बात यह रही कि प्रशासन और पुलिस की तैयारी के चलते विवाह समारोह के कारण शहर में जाम नहीं लगा। साथ ही वर और वधू पक्ष के लोगों ने भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी बखूबी निभाई। कोविड 19 के तहत सभी नियमों का पालन करते हुए विवाह समारोह संपन्न हुए। एसडीएम राय ने कहा कि गाइडलाइन के अनुसार ही लोगों को अनुमति दी गई थी। अनुमति लेने वालों ने भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। कहीं से भी कोई शिकायत नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed