फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Each worker will share the 50 farms a day

हर कर्मी एक दिन में बांटेगा 50 फार्म

Mon, 30 May 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Mon, 30 May 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
सेल्फ हाउस टैक्स असेसमेंट फार्म वितरण कार्य धीमा होने से एक पखवाड़े में मात्र पांच सौ फार्म ही बांटे जा सके हैं। नगर निगम प्रशासन ने फार्म वितरण की समीक्षा कर प्रत्येक कर्मचारी के लिए टारगेट निर्धारित कर दिया है। नगर आयुक्त के मुताबिक हर कर्मचारी प्रतिदिन 50 फार्म वितरण करेगा और इसकी रिपोर्ट निगम प्रशासन को देगा।
विज्ञापन


नगर निगम ने सेल्फ हाउस टैक्स असेसमेंट लागू कर दिया है। इसमें भवन स्वामी को खुद ही अपने घर का टैक्स निर्धारित करना है। इसके लिए निगम प्रशासन फार्म वितरण करवा रहा है। निगम क्षेत्र में करीब 40 हजार फार्म बांटे जाने हैं। एक पखवाड़े पहले मेयर डॉ. जोगेंद्र सिंह रौतेला ने फार्म वितरण की शुरुआत की। निगम प्रशासन ने फार्म बांटने में 16 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। पिछले दिनों भीषण गर्मी पड़ने से कर्मचारी और लोग घरों से बाहर निकलने को तैयार नहीं थे। जिससे फार्म वितरण कार्य धीमा पड़ गया।
विज्ञापन


सोमवार को नगर आयुक्त हरबीर सिंह ने फार्म वितरण की समीक्षा कर कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि इसी गति से फार्म बांटे गए तो कई साल लग जाएंगे। उन्होंने कर्मचारियों के लिए टारगेट निर्धारित कर दिया है। इसके तहत हर कर्मचारी को एक दिन में कम से कम 50 फार्म वितरण करने के साथ ही भवन स्वामियों को टैक्स असेसमेंट की जानकारी देनी होगी। कर्मचारी इसका साप्ताहिक चार्ट बनाएगा और निगम को सौंपेगा। टारगेट पूरा नहीं करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निगम प्रशासन ने फार्म बांटने की आखिरी तारीख 30 जून की थी, लेकिन प्रत्येक कर्मचारी के टारगेट के हिसाब से 40 हजार फार्म वितरण संभव नहीं है। ऐसे में तारीख बढ़नी तय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



अभी मात्र 16 हजार परिवारों से मिलता है टैक्स 
नगर निगम में भवनों की संख्या हजारों में है। हर रोज नए-नए भवन तैयार हो रहे हैं। नियत प्राधिकारी दफ्तर से ही प्रतिमाह दो सौ से अधिक भवनों के नक्शे स्वीकृत होते हैं। लेकिन, नगर निगम को मात्र 16,500 भवनों से ही टैक्स मिलता है। फार्म वितरण के साथ ही भवनों का सर्वे होने और दमुवाढूंगा इसमें शामिल होने से टैक्स के दायरे में आने वाले भवनों की संख्या 40 हजार पहुंच जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed