{"_id":"693c78e505bfaf4c650b4954","slug":"e-rickshaws-were-found-carrying-luggage-instead-of-passengers-seven-passengers-instead-of-four-in-an-auto-haldwani-news-c-8-1-hld1044-687021-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: यात्री नहीं सामान ढोते मिले ई-रिक्शा, ऑटो में चार की जगह सात सवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: यात्री नहीं सामान ढोते मिले ई-रिक्शा, ऑटो में चार की जगह सात सवारी
Sat, 13 Dec 2025 01:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
मुखानी क्षेत्र में ओवरलोड ई रिक्शा को सीज करता परिवहन विभाग का कर्मी। स्रोत परिवहन विभाग
हल्द्वानी। तीन दिन पहले परिवहन विभाग कार्यालय में ऑटो और ई-रिक्शा को ओवरलोडिंग के लिए चेताया गया था। शुक्रवार को टीम ने शहर के अभियान चलाकर ओवरलोडिंग में 40 ई-रिक्शा और ऑटो को सीज कर दिया। ई-रिक्शा जहां सामान ढोते मिले वहीं ऑटो में चार की जगह सात सवारियां बैठी थीं। इस दौरान 70 वाहनों के चालान काटे गए।
छड़ायल और मुखानी चौराहे पर परिवहन विभाग की दो टीमें परिवहन कर अधिकारी अनुभा आर्य और परिवहन कर अधिकारी अपराजिता पांडेय के साथ चेकिंग में जुट गईं। छड़ायल चौराहा पर तीन ई-रिक्शा ऐसे मिले जो नीचे सवारी और छत पर समान लादे हुए थे। एक ई-रिक्शा चालक ने तो गद्दों का ही ढेर वाहन के छत पर रखा था। मुखानी चौराहा पर छह ऑटो में मानक से ज्यादा सवारी मिलीं। इसके बाद टीमों ने काठगोदाम, कुसुमखेड़ा चौराहे पर भी चेकिंग अभियान चलाया। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अरविंद पांडे ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
पुलिस ने की चेकिंग, काली फिल्म भी उतरवाई
हल्द्वानी। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर शुक्रवार को हल्द्वानी कोतवाली और लालकुआं पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में चेकिंग की। हल्द्वानी में एक वाहन से पुलिस ने काली फिल्म भी उतारी। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि सभी थाना पुलिस को अपने-अपने क्षेत्र में बने चेकिंग प्वाइंट पर अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था। यह रूटीन चेकिंग थी। बार्डर के चेकिंग प्वाइंट पर प्रत्येक वाहनों को चेक करने का निर्देश है। संवाद