फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   E-District service

दलालों से मुक्ति, हल्द्वानी तहसील में ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा शुरू

Mon, 30 Mar 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Mon, 30 Mar 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
E-District service

नैनीताल जिले की हल्द्वानी तहसील में ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा शुरू हो गई। रविवार को जिलाधिकारी दीपक रावत ने इसका उद्घाटन किया। हल्द्वानी तहसील में अब ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से स्थायी, जाति और आय प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। नई व्यवस्था से बिचौलियों की भूमिका खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन


तहसील में जाति, स्थायी और आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों को फजीहत झेलनी पड़ती थी। आखिर में दलालों के माध्यम से प्रमाण पत्र बनवाने पड़ते थे। तहसील में दलालों का दखल खत्म कर लोगों की सहूलियत के लिए ई-डिस्ट्रिक्ट केंद्र शुरू किया गया है। आवेदन के लिए आवेदक को अपने दस्तावेजों के साथ तहसील में खुद आना होगा। ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा के तहत आवेदकों को कम से कम समय में प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। सेवा में हर स्तर पर आवेदक को एसएमएस अलर्ट द्वारा भी प्रमाण पत्रों की सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि नैनीताल जिले में रोजगार पंजीकरण का कार्य भी ई-डिस्ट्रिक्ट के माध्यम से शुरू कर दिया है। भविष्य में इस परियोजना के माध्यम से आम जनता को दी जाने वाली अन्य सेवाओं को भी ई-डिस्ट्रिक्ट से जोड़ा जाएगा। इस दौरान उपजिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, तहसीलदार मोहन सिंह बिष्ट, सहायक निदेशक सूचना योगेश मिश्रा, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी राजीव जोशी भी मौजूद थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed