फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   During the inspection by the Vice Chancellor, the Principal was found absent and the attendance of teachers was also less

Nainital News: कुललपति के निरीक्षण में प्राचार्य अनुपस्थित मिले और शिक्षकों की उपस्थिति भी कम रही

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
During the inspection by the Vice Chancellor, the Principal was found absent and the attendance of teachers was also less
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान रावत ने विवि से संबद्ध राजकीय महाविद्यालय रामगढ़, राजकीय महाविद्यालय, दोषापानी तथा महादेवी वर्मा पीठ का औचक निरीक्षण किया। रामगढ़ एवं महादेवी वर्मा पीठ महाविद्यालयों में व्यवस्थाएं सामान्य रूप से संचालित पाई गई। राजकीय महाविद्यालय दोषापानी में कई खामियां मिलीं। निरीक्षण के समय महाविद्यालय के प्राचार्य अनुपस्थित पाए गए और शिक्षकों की उपस्थिति भी कम थी।
विज्ञापन

ई-बुक्स तथा डिजिटल संसाधनों के संदर्भ में कुलपति प्रो. रावत की ओर से पूछे गए प्रश्नों पर न तो पुस्तकालयाध्यक्ष और न ही मौजूद शिक्षकों के पास कोई जानकारी थी। कुलपति प्रो. रावत ने विश्वविद्यालय के संबंधित अधिकारियों को इसका गंभीर संज्ञान लेने के लिए निर्देशित किया। कुलपति ने संबंधित अधिकारियों को वस्तुस्थिति की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा आवश्यक सुधारात्मक सुझाव देने के लिए निर्देशित किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed