{"_id":"5e45b2918ebc3ee5923fdb2f","slug":"dumper-crushes-scooty-riders-ramnagar-news-hld373484218","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर ने स्कूटी सवारों को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर ने स्कूटी सवारों को कुचला
विज्ञापन
रामनगर हादसे के बाद एसडीएम विजय नाथ शुक्ल के समक्ष हंगामा करता ग्रामीण। अमर उजाला
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। मंदिर से घर लौट रहे स्कूटी सवार बुजुर्ग को जस्सागांजा में डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि स्कूटी में पीछे बैठी बहू घायल हो गईं। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बुजुर्ग के शव को सड़क पर रखकर चार घंटे तक जाम लगा दिया। एसडीएम के मार्ग पर डंपरों का आवागमन ठप करने का आश्वासन देने पर ग्रामीणों ने जाम खोला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था।
गांव मडैय्या बिनसर कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय पान सिंह रावत एयरफोर्र्स से सार्जेंट से रिटायर हैं। बृहस्पतिवार पूर्वाह्न 11 बजे वह स्कूटी पर पुत्रवधु प्रीति रावत के साथ चिल्किया शिव मंदिर से घर को लौट रहे थे। जस्सागांजा के पास सामने से आ रहे डंपर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। डंपर चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्रवधु प्रीति गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के समय वहां से गुजर रहे कांग्रेस नेता संजय बिष्ट घायल महिला को अपनी कार से सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज के बाद प्रीति को सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन स्थानीय लोगों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने डंपर में तोड़फोड़ कर सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया और कालाढूंगी से पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाया गया। एसडीएम विजयनाथ शुक्ल, डीएलएम अनीस अहमद, कोतवाल रवि कुमार सैनी आदि अफसर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। करीब चार घंटे तक वार्ता होती रही। काफी समझाने के बाद ग्रामीण माने और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मौके पर ब्लॉक प्रमुख पंति इंदर रावत, प्रधान निधि मेहरा, संजय मेहरा, सुमित, प्रकाश मेहरा, एस.लाल आदि ग्रामीण मौके पर रहे।
तीन दिन पहले घर आया बेटा
पान सिंह रावत का बेटा नरेंद्र सिंह रावत भी एयरफोर्स में सार्जेंट पद पर तैनात है। वह तीन दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए हैं। घटना के बाद पत्नी सरिता देवी, बेटी चंद्रावती, महेश्वरी और सीमा का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गुस्साए परिजन सड़क पर बेसुध बैठे रहे, जबकि नरेंद्र अपनी पत्नी को हल्द्वानी अस्पताल लेकर पहुंचा।
विज्ञापन
जस्सागांजा मार्ग पर लगातार हो रहे हादसे
कालूसिद्ध गेट को जाने वाला जस्सागांजा सड़क में काफी समय से हादसे हो रहे हैं। 30 नंवबर 2019 को राजकीय इंटर कालेज जस्सागांजा की दसवीं की छात्रा आइशा थापा पुत्री गणेश थापा को कालूसिद्ध की ओर से आ रहे डंपर ने रौंद दिया और मौके पर छात्रा की मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा कर डंपर में आग लगा दी थी।

रामनगर मृतक पान सिंह रावत का फाइल फोटो। अमर उजाला- फोटो : RAMNAGAR