फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Drunk husband swallows poison after dispute with wife in haldwani

विवाद के बाद पत्नी चली गई मायके: तो पति ने जमकर पी शराब, फिर नशे में विषैला पदार्थ निगला; काटा हंगामा

Thu, 12 Sep 2024 04:44 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 12 Sep 2024 04:44 PM IST
सार

पति-पत्नी में कहासुनी होने के बाद पत्नी मायके चली गई। इससे गुस्साएं पति ने बुधवार रात शराब के नशे में जमकर हंगामा काटा। इसके बाद उसने विषैला पदार्थ निगल लिया। उधर जब सड़क पर हंगामा होने लगा तो पुलिस ने युवक को पकड़कर अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Drunk husband swallows poison after dispute with wife in haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पति-पत्नी में कहासुनी होने के बाद पत्नी मायके चली गई। इससे गुस्साएं पति ने बुधवार रात शराब के नशे में जमकर हंगामा काटा। इसके बाद उसने विषैला पदार्थ निगल लिया। उधर जब सड़क पर हंगामा होने लगा तो पुलिस ने युवक को पकड़कर अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मुखानी निवासी कमल की अपनी पत्नी से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद पत्नी मायके चली गई। बृहस्पतिवार को कमल ने जमकर शराब पी और फिर विषैला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद उसने इसकी जानकारी अपनी पत्नी के साथ ही परिवार को दी।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani News: गणपति विसर्जन के दौरान गौला नदी मे बहा युवक, नैनीताल जल पुलिस ने सकुशल किया रेस्क्यू
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जब परिवार के सदस्य पहुंचे तो उसने हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed