फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: Drunk Bolero driver collides with several vehicles in haldwani

Uttarakhand: नशे में धुत बोलेरो चालक ने कई वाहनों में मारी टक्कर, सड़क के बीचों-बीच मची अफरा तफरी, केस दर्ज

Mon, 08 Jan 2024 10:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Mon, 08 Jan 2024 10:27 AM IST
सार

हल्द्वानी में रविवार रात एक बड़ा हादसा हुआ। हल्द्वानी में नशे में धुत बोलेरो चालक ने सड़क पर दौड़ रही और खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस दौरान सड़क पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने आरोपी समेत तीन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Drunk Bolero driver collides with several vehicles in haldwani
बोलेरो ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में नशे में धुत बोलेरो चालक ने सड़क पर दौड़ रही और खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसों के बाद भागते समय गाड़ी अनियंत्रित नहर कवरिंग रोड पर केवीएम स्कूल के पास डायग्नोस्टिक सेंटर से टकराकर रुक गई। स्थानीय लोगों ने वाहन में सवार युवती, चालक समेत तीन लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तीनों का चालान कर गाड़ी को सीज कर दिया है।

विज्ञापन


रविवार देर रात करीब 10 बजे ऊंचापुल से कालूसिद्ध मंदिर की तरफ जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने एक के बाद एक पांच गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस दौरान बेकाबू दौड़ रहे वाहन को देखकर लोगों में अफरातफरी मच गई। कई लोग भी बेकाबू वाहन की चपेट में आने से बच गए। हादसों के बाद डरे चालक ने अचानक गाड़ी मुखानी से क्रियाशाला रोड की तरफ दौड़ा दी। रफ्तार तेज होने के चलते बोलेरो अनियंत्रित होकर एक डायग्नोस्टिक सेंटर से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने चालक और वाहन में सवार युवक-युवती समेत तीन को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को कोतवाली ले गई जहां मेडिकल में नशे में होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand Weather: कल से बदलेगा मौसम! कड़ाके की ठंड के बीच होगी बारिश और बर्फबारी, अलर्ट जारी
विज्ञापन
विज्ञापन



कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि गाड़ी को सीज कर तीनों लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई है। कहा कि जिन लोगों की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई है उनकी ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बोलेरो चालक जिम संचालक बताया जा रहा है। डायग्नोस्टिक सेंटर से टकरारकर एक्सल टूटने के कारण गाड़ी आगे नहीं बढ़ सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed