फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Drug into the nerves of the students

छात्रों की नसों में नशा घोलने वाला धर दबोचा

Thu, 11 May 2017 09:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 11 May 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
Drug into the nerves of the students
drugs

स्कूली छात्रों की नसों में स्मैक का नशा घोलने वाला एक और तस्कर बुधवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मंडी पुुलिस ने उसे फायर स्टेशन के पास से पकड़ा। उसके कब्जे से 132 पुड़िया स्मैक और 90 सिलवर पेपर बरामद किए गए।

विज्ञापन


पूछताछ से पता चला कि वह छह महीने से शहर में तीन सौ रुपये में स्मैक की पुड़िया बेच रहा है। सप्ताह में एक दिन वह रोडवेज स्टेशन आता है और यहां छात्रों को स्मैक सप्लाई करता है। सीओ लोकजीत सिंह के अनुसार मंडी चौकी प्रभारी, सिपाही वीरेंद्र पाल और राजेश कुमार ने गोपनीय सूचना के आधार पर बुधवार सुबह बरेली (यूपी) के बहेड़ी निवासी साबिर पुत्र शराफत को धर दबोचा।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि वह तस्करों का सरगना है। स्मैक को सिलवर पेपर में रखकर बेचा जाता है। पुलिस सरगना से पूछताछ के आधार पर अन्य गुर्गों को गिरफ्तार करने की कोशिश में लगी है। सीओ लोकजीत सिंह के बताया कि तीन महीने में मंडी पुलिस ने दस तस्करों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा है। तस्करों ने बताया कि वे किच्छा और बहेड़ी से स्मैक खरीदकर सप्लाई करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक ये तस्कर पकड़े गए
06 फरवरी :
मंडी पुलिस ने सीएमटी कालोनी निवासी पंकज कश्यप उर्फ कमांडो को तीन ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा

28 फरवरी : मंडी पुलिस ने कुल्यालपुरा निवासी हिमांशु कश्यप को करीब सात ग्राम स्मैक और सिलवर पेपर के साथ गिरफ्तार किया

28 फरवरी : धानाचूली निवासी संजय सिंह को 200 ग्राम चरस के साथ पकड़ा

19 मार्च :  मोहम्मदी चौक पप्पू का बगीचा निवासी हिरान और अस्थाना मस्जिद निवासी मेहनाज को करीब 16 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा
\
12 अप्रैल :
कठघरिया निवासी प्रवीण सिंह मेहरा और सुमित बिष्ट को मुखानी पुलिस ने 16 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया

14 अप्रैल : बनभूलपुरा पुलिस ने जवाहरनगर निवासी कुंदन और अब्दुल्ला बिल्डिंग के पीछे वार्ड नंबर 14 निवासी  अनीस  को गिरफ्तार कर 380 पुड़िया स्मैक बरामद की


25 अप्रैल : काठगोदाम पुलिस ने जिम कार्बेट स्कूल के पास रहने वाले किरण सिंह को साढ़े छह ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा

11 ड्रग्स तस्कर भी गिरफ्तार

सीओ का कहना है कि थाना प्रभारी कोतवाली के सहयोग से अभी तक 11 ड्रग्स तस्करों को पुलिस  गिरफ्तार करने में सफल रही है। तस्करों के  कब्जे से पुलिस ने 74 ग्राम स्मैक और 200 ग्राम चरस बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed