फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Drizzling rain, the girl has come to play Holi.

Nainital News: रिमझिम पड़त फुहार कन्यैहा होली खेलन आए..

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Drizzling rain, the girl has come to play Holi.
हल्द्वानी। उत्तराखंड महिला जागृति एवं कल्याण संस्था की रामलीला मैदान ऊंचापुल में आयोजित होली में रविवार को फागों की धूम मची। महिला होल्यारों ने खड़ी, बैठकी होली गायन के साथ ही शानदार स्वांग रचकर लोगों को खूब हंसाया भी। जिलेभर से आई महिलाओं की 14 टोलियों ने यहां शानदार होली गायन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर गजराज सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल ने किया। महिला होल्यारों की टोलियों ने कन्हैया होली खेलें, बनवारी होली खेलें.., बिरज में मच रही होली आज.., रिमझिम पड़त फुहार कन्यैहा होली खेलन आए.. जैसी शानदार गोलियां गाईं। निनाद संगीत विद्यालय के बच्चों ने खड़ी होली से कार्यक्रम में चार चांद लगाए। कार्यक्रम में लता कुंजवाल, डिंपल जोशी, ऊषा पंत निर्णायक थीं। संचालन जिला पंचायत सदस्य डॉ. छवि कांडपाल बोरा, अर्पिता जोशी फुलेरिया ने किया। यहां कार्यक्रम संयोजक रेनू जोशी, कमला नेगी, चंपा रावत, हेमा हरबोला, विनाती पांडे, आभा भट्ट, जया कर्नाटक, दायित्वधारी रेनू अधिकारी समेत बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रमोद बोरा का विशेष सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन



शिव शक्ति ऊंचापुल की टीम को पहला स्थान
होली प्रतियोगिता में होली गीतों के साथ स्वागं और फागों के अन्य रंगों के आधार पर शिवशक्ति ऊंचापुल की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। कालिका कालोनी की महिला टीम दूसरे और नैनी जागृति समिति नैनीतीाल की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन



24वें वर्ष में प्रवेश कर गया इस बार यह महोत्सव

हल्द्वानी। कार्यक्रम संयोजक रेनू जोशी की देखरेख में यह होली महोत्सव इस बार 24वें वर्ष में प्रवेश कर गया। रेनू जोशी ने बताया कि वर्ष 2003 में मुनगली गार्डन रामपुर रोड से होली महोत्सव की शुरुआत हुई। वर्ष 2008 से इसका आयोजन ऊंचापुल रामलीला मैदान में होता आया है। अगले वर्ष महोत्सव रजत जयंती वर्ष में प्रवेश करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed