फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dr. Titiyal has been given the additional charge of Principal of Haldwani Medical College.

Nainital News: डॉ. तितियाल को हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार

Sun, 28 Sep 2025 10:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 28 Sep 2025 10:26 AM IST
विज्ञापन
Dr. Titiyal has been given the additional charge of Principal of Haldwani Medical College.
27एचएलडी02पी- मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के नव नियुक्त प्राचार्य डॉ. जीएस तितियाल और मेडिसिन विभाग
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में शनिवार को डाॅ. गोविंद सिंह तितियाल ने प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया। इसके बाद डाॅ. तितियाल ने पूर्व प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी को एसटीएच का चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त कर दिया है। इससे पहले पूर्व प्राचार्य डॉ. जोशी ने जनरल मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर के रूप में पदभार ग्रहण किया।
विज्ञापन


शासन ने डॉ. तितियाल को रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के साथ अग्रिम आदेशों तक हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। कहा कि मेडिकल कॉलेजों की चिकित्सकीय, शैक्षणिक और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएंगे। छात्र-छात्राओं के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण और उच्च कोटी की चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध कराने को प्राथमिकता बताया। वरिष्ठ चिकित्सकों और फैकल्टी सदस्यों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन



डॉ. जोशी के आने से एसटीएच में सुचारु हो जाएगी ईको जांच
पूर्व प्राचार्य डाॅ. अरुण जोशी ने शनिवार को जनरल मेडिसिन विभाग में प्रोफेसर और चिकित्सा अधीक्षक के रूप में ज्वाइन कर लिया। डॉ. जोशी के पदभार ग्रहण करने के बाद अब दिल के मरीजों की ईको जांच भी हो सकेगी। प्राचार्य पद से सेवानिवृत्त होने के बाद 26 दिन से एसटीएच में ईको जांच बंद चल रही थी। संकाय सदस्यों ने उनका स्वागत किया और कहा कि डॉ. जोशी के लंबे चिकित्सकीय अनुभव का लाभ कॉलेज और रोगियों को लाभ मिलेगा। बीते 22 सितंबर को प्रभारी प्राचार्य रहे डॉ. पंकज सिंह ने प्रो. डॉ. साधना अवस्थी को अग्रिम आदेश तक चिकित्सा अधीक्षक बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed