फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dr. Liladhar Bhatt Memorial Award will be started in Kumaon University.

Nainital News: कुमाऊं विवि में डॉ. लीलाधर भट्ट स्मृति पुरस्कार शुरू होगा

Sat, 25 Oct 2025 02:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 25 Oct 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Dr. Liladhar Bhatt Memorial Award will be started in Kumaon University.
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय और डॉ. लीलाधर भट्ट मेमोरियल कल्याण समिति की ओर से शुक्रवार को डॉ. लीलधार भट्ट स्मृति पुरस्कार प्रारंभ किए जाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह पुरस्कार कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर के वाणिज्य विभाग के पूर्व छात्र एवं वर्तमान में एलारा कैपिटल्स लंदन के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी राज भट्ट की ओर से अपने स्वर्गीय पिता डॉ. लीलाधर भट्ट की स्मृति में शुरू किया गया है।
विज्ञापन




समझौता ज्ञापन के अनुसार प्रत्येक वर्ष विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के अवसर पर बीकॉम में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र या छात्रा को 50 हजार रुपये और बीए (इतिहास) में सर्वोच्च अंक लाने वाले छात्र या छात्रा को 25 हजार रुपये की राशि डॉ. लीलाधर भट्ट स्मृति पुरस्कार के रूप में प्रदान की जाएगी। समझौता ज्ञापन पर कुमाऊं विवि की ओर से कुलसचिव डॉ. एमएस मंद्रवाल व समिति की ओर से राकेश जोशी ने हस्ताक्षर किए। कुलपति प्रो. डीएस रावत ने राज भट्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल न केवल विद्यार्थियों को उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करेगी बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में एक सराहनीय उदाहरण भी प्रस्तुत करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed