फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   DR. Ashutosh then 365 days Hrela

डा. आशुतोष के लिए तो 365 दिन हरेला

Sat, 11 Jul 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Sat, 11 Jul 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन

डा. आशुतोष पंत के लिए पूरे 365 दिन हरेला है। डा. पंत ग्लोबल वार्मिंग से धरती को बचाने की मुहिम में हरियाली को बढ़ावा देने के अभियान में जुटे हैं। पिछले कई दशकों से वह सालाना दस हजार पौधे लगवाते हैं।

विज्ञापन


पेशे से आयुर्वेदिक डाक्टर होने के नाते वह औषधीय पेड़ों के महत्व को भी जानते हैं। अस्पताल में मरीज देखने के बाद दवा के पर्चे के साथ एक औषधीय पौधा भी भेंट करते हैं। अस्पताल में ही डा. पंत ने नर्सरी बनाई है।
विज्ञापन


फतेहपुर स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सालय के डाक्टर आशुतोष पंत को पर्यावरण से बेहद लगाव है। ओजोन पर्त के छेद में लगातार वृद्धि, ग्रीनहाउस गैसों के बढ़ते उत्सर्जन, ग्लोबल वार्मिंग और पानी की कमी से धरती और धरती पर रहने वाले जीव जंतुओं को बचाने के लिए डा. पंत हरियाली को बढ़ावा देने के लिए लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. पंत अपनी आजीविका का एक बड़ा हिस्सा बीज खरीदने, नर्सरी तैयार करने, जगह-जगह जाकर लोगों को पौधे बांटने में खर्च कर देते हैं। यह सिलसिला दशकों से चल रहा है।

डा. पंत बताते हैं पौध रोपण की प्रेरणा पिता सुशील चंद्र पंत से मिली। वर्ष 1988 से हर साल खुद के संसाधनों से औषधीय, फलदार और छायादार पेड़ लगा और लगवा रहे हैं।

डा. पंत के मुताबिक सालाना दस हजार पौधे लगवाना लक्ष्य है। अस्पताल पहुंचने वाले हर मरीज और उसके तीमारदार को पौधा देते हैं। छुट्टियों में नर्सरी से पौधे लेकर किसी भी गांव में चले जाते हैं।

 बंजर और खाली जमीन पर भारी मात्रा में बीज बोते हैं। डा. साहब के हरियाली के इस अभियान में पत्नी और बेटी भी सहभागी हैं। डा. पंत रुद्रपुर-हल्द्वानी मार्ग पर पौधा रोपण भी कर चुके हैं।


 वन विभाग के साथ सड़कों के किनारे और सार्वजनिक पार्कों में भी वृक्षारोपण करते आ रहे हैं। वह बताते हैं वैसे तो साल भर में कभी भी पौधे लगाए जा सकते हैं। लेकिन वर्षाकाल में पौधे लगाने में आसानी होती है।


 उसकी ग्रोथ जल्दी हो जाती है। पौधे लगाने के बाद एक बच्चे की तरह तीन साल तक परवरिश करनी पड़ती है। इसके बाद वह पेड़ स्वयं ही हमें बहुत कुछ देने लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed