फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Doppler weather radar launched in Mukteshwar

मुक्तेश्वर में डॉप्लर वेदर रडार हुआ शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 03:38 AM IST
विज्ञापन
Doppler weather radar launched in Mukteshwar
हल्द्वानी। मौसम विज्ञान विभाग ने अपना 146 वां स्थापना दिवस मनाया। केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मुक्तेश्वर और कुफरी हिमाचल प्रदेश में डॉप्लर मौसम रडार का उद्घाटन ऑनलाइन किया। इस दौरान उत्तराखंड और हिमाचल के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मौसम के पूर्वानुमान के लिए चार प्रकार की प्रणालियों तथा सतही प्रेक्षण, ऊपरी वायु प्रेक्षण, रडार प्रेक्षण एवं अंतरिक्ष आधारित प्रेक्षण का उपयोग करता है। अंतरिक्ष आधारित प्रेक्षण इस प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मौसम विभाग अपने मध्य और उत्तरी हिमालय क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर चरणबद्ध तरीके से एक्स-बैंड डॉप्लर मौसम रडार (डीडब्ल्यूआर) स्थापित कर रहा है। मुक्तेश्वर और कुफरी में रडार लगने से उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश के मध्य और पूर्वी क्षेत्र में 100 किलोमीटर की रेंज के अंतर्गत मौसमी घटनाओं के बारे में जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन

डॉप्लर मौसम रडार से यह होगा फायदा
- मौसम के लिए स्थान विशेष पूर्वानुमान (0.5 से 3घंटे) प्रदान करने में डॉप्लर मौसम रडार लाभकारी होगा।
- वर्षा के बेहतर अनुमान के साथ भारी वर्षा का पता लगाना और चेतावनी जारी करना
- बेहतर मौसम पूर्वानुमान करने के लिए संख्यात्मक मौसम पूर्वानुमान मॉडल के लिए अतिरिक्त डाटा।
- डॉप्लर मौसम रडार क्षेत्र विशिष्ट के लिए वर्षा और तूफान की जानकारी मिल सकेगी, जो आपदा प्रबंधन, विमानन संबंधित सेवाओं एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया प्राधिकारी के लिए लाभदायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अन्य संवेदकों जैसे उपग्रहों के डेटा के साथ मिलकर यह बेहतर पूर्वानुमानों और चेतावनियों को तैयार करने में सहायक होगा, जिससे कि जानमाल के नुकसान को कम किया जा सकता है। इस प्रकार सार्वजनिक सुरक्षा और सामाजिक आर्थिक लाभ की दिशा में बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed