रामनगर (नैनीताल)। राजकीय इंटर कॉलेज पाटकोट के पीटीए खाते में कैप्टन हरगोविंद पांडे और उनकी धर्मपत्नी मुन्नी देवी ने माता स्व. पार्वती देवी, पिता स्व. देवीदत्त पांडे की स्मृति में दस लाख रुपये दिए।
विद्यालय हित और शैक्षिक उन्नयन का वातावरण तैयार करने के लिए यह धनराशि दी गई। इस धनराशि से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं, शिक्षक दिवस और विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया जाएगा। इसका ब्याज विद्यालय हित में खर्च किया जाएगा। इस कार्य के लिए समाजसेवी हरीश चंद्र सती ने विशेष सहयोग किया। विद्यालय को दिए गए इस योगदान के लिए विद्यालय परिवार और पाटकोट की जनता ने कैप्टन पांडे और उनकी धर्मपत्नी का आभार जताया। विद्यालय में अतिथियों के स्वागत में रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए। संचालन प्रवक्ता एमपी सिंह ने किया। इस दौरान एससी मिश्रा, रेखा पांडे, प्रधानाचार्य मो. शेर अफगान, प्रवक्ता टीपीएस गंगवार, पीटीए अध्यक्ष राम सिंह, फैय्याज हुसैन, पूनम राणा, मोईन अहमद, नीलम, वंदना महरा, आशा आर्य, गिरिजेश सिंह, बुरारा जुनैर आदि उपस्थित रहे।